{"_id":"62fa1e4ef8528c2f843a69cf","slug":"reena-bhati-of-haryana-hoisted-the-tricolor-on-mount-elbrus-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: हरियाणा की बेटी ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा, -20 डिग्री से कम था तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: हरियाणा की बेटी ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा, -20 डिग्री से कम था तापमान
Tue, 16 Aug 2022 01:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 16 Aug 2022 01:52 AM IST
सार
आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरे देश में उत्सव और खुशियों का वातावरण है। अमृत महोत्सव का हिस्सा बन पा रहे हैं, ये हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
रीना भट्टी माउंट एल्ब्रुस पर 5642 मीटर ऊंचाई पर फहराया तिरंगा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोत्सव को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के हिसार की रहने वाली रीना भट्टी ने रूस में स्थित माउंट एल्ब्रुस पश्चिम (यूरोप में माना जाए तो यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत होगा) की चोटी पर तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने तिरंगा फहराकर विश्व भर के सभी भारतीयों गौरवान्वित होने का मौका दिया है।
विज्ञापन
रीना भट्टी ने बताया कि इस एंब्रुस पर्वत की ऊंचाई 5642 मीटर है और यहां लगभग हर समय बर्फ की चादर बिछी रहती है। यहां आमतोर पर तापमान -20 से -25 डिग्री सेल्सियस रहता है। 15 अगस्त को सुबह 5ः43 पर उन्होंने इस पर्वत की चोटी पर झंडा फहराया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही बनाया था रिकॉर्ड
हरियाणा के हिसार के श्यामलाल बाग की पर्वतारोही रीना भट्टी ने कुछ दिन पहले ही 70 घंटे में माउंट कांग यात्से और माउंट जोजंगो चोटी को फतह कर रिकॉर्ड बनाया था। दो चोटी को एक साथ फतह करने वाली रीना हरियाणा की पहली पर्वतारोही बनी थी।
विज्ञापन
माउंट कांग यात्से लद्दाख में 6250 मीटर और माउंट जोजंगो 6240 मीटर ऊंची चोटी है। इससे पहले रीना माउंट किलिमंजारो और नन सहित विभिन्न चोटियों को फतह कर चुकी हैं। वह पैनासॉनिक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनका अगला लक्ष्य वर्ष 2023 में माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करना है।
पर्वतारोही रीना भट्टी ने बताया था कि 18 जुलाई को उसने माउंट काग यात्से और 21 जुलाई को माउंट जोजंगो चोटी को फतह कर तिरंगा फहराया था। दोनों चोटियों को फतह करने के लिए रीना करीब एक साल से प्रैक्टिस कर रही थीं। रीना ने बताया कि अब उसका लक्ष्य वर्ष 2023 में माउंट एवरेस्ट चोटी को फतह करना है। रीना के पिता बलवान सिंह ऑटो मार्केट में काम करते हैं जबकि माता बाला देवी गृहिणी हैं।