फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Reduction in GST rates is a relief for traders and consumers: Ranbir Gangwa

जीएसटी दरों में कटौती व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए राहतकारी : रणबीर गंगवा

Sun, 14 Sep 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 14 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Reduction in GST rates is a relief for traders and consumers: Ranbir Gangwa
हिसार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन में धन्यवाद मोदी जी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती का निर्णय व्यापारियों, उद्योगपतियों, किसानों और आम उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है।
विज्ञापन

गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से वादा किया था कि नवरात्रि से पहले जीएसटी दरों में कटौती की जाएगी। अब उस वादे को निभाते हुए सरकार ने मध्यम और निम्नवर्गीय परिवारों को सीधी राहत दी है। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि इस फैसले से हर परिवार के मासिक खर्चों में उल्लेखनीय कमी आएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जीएसटी को गुड्स सिम्पल टैक्स के रूप में देखा जाना चाहिए, और यह प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व की ही देन है कि देश में ऐसे ऐतिहासिक फैसले संभव हो पाए हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेड़ड़, वरिष्ठ नेता रामनिवास राडा, विधायक प्रतिनिधि जगदीश जिंदल और विधायक रणधीर पनिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed