{"_id":"68c1d3877b963c4073008262","slug":"record-applications-in-gju-increasing-number-of-afghan-students-created-history-hisar-news-c-21-hsr1020-706920-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में रिकॉर्ड आवेदन, अफगान विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में रिकॉर्ड आवेदन, अफगान विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या ने रचा इतिहास
Thu, 11 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) की ओर विदेशी विद्यार्थियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इस वर्ष विश्वविद्यालय में अफगान विद्यार्थियों के रिकॉर्ड 965 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की लोकप्रियता का प्रमाण है। अफगान विद्यार्थियों के लिए दाखिला लेने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।
कुलपति प्रो. नरसीराम विश्नोई ने बताया कि ई-विद्या भारती नेटवर्क परियोजना के अंतर्गत विदेश मंत्रालय की ओर से अफगान नागरिकों को भारत के 9 विश्वविद्यालयों में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। जीजेयू भी इन विश्वविद्यालयों में शामिल है। ये प्रवेश विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के तहत दिए जा रहे हैं।
-- -- -- -
दो वर्षों में हुई है वृद्धि
कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने बताया कि दो वर्ष पहले विश्वविद्यालय को अफगान विद्यार्थियों के 250 आवेदन प्राप्त हुए थे। पिछले वर्ष यह संख्या बढ़कर 500 हो गई थी। इस वर्ष विभिन्न कोेर्सों में अब तक 965 आवेदन आ चुके हैं। एमकॉम (दो वर्ष) में 63, एमसीए में 210, एमबीए (दो वर्ष) में 443 तथा बीकॉम (जनरल) (तीन वर्ष) में 249 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन
अब तक विश्वविद्यालय बीकॉम और एमबीए ऑनलाइन कार्यक्रम प्रदान कर रहा था। हाल ही में विश्वविद्यालय को एमसीए और एमकॉम कार्यक्रमों में प्रवेश देने की अनुमति भी प्राप्त हो गई है। इससे छात्रों को उच्च गुणवत्ता और सुलभ शिक्षा प्राप्त करने का और अवसर मिलेगा।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि हमारा उद्देश्य विश्व स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। निदेशक प्रो. खुजान सिंह ने कहा कि जीजेयू ने असाइनमेंट, एग्जाम, बुक्स और एडमिशन प्रकिया को अत्यंत सरल व सुलभ बनाया है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी वेबसाइट ddegjust.ac.in पर विजिट करें या हेल्पलाइन नंबर 9812399111 पर संपर्क करें।