फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Record 28 thousand people got immunized for the first time more than estimated

अनुमान था 17 हजार, पहली बार रिकॉर्ड तोड़ 28 हजार लोगों ने करवाया टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Record 28 thousand people got immunized for the first time more than estimated
जिले में मंगलवार को पहली बार रिकॉर्ड तोड़ 28 हजार लोगों ने टीकाकरण करवाया है। सबसे अधिक युवाओं ने टीका लगवाया। इसे लेकर विभाग ने 100 से अधिक जगहों पर जाकर टीकाकरण किया था। तभी पिछला रिकॉर्ड टूटा गया। 19 जून को 25 हजार 363 लोगों ने टीका लगवाया था। बता दें कि रविवार को ही विभाग के पास कुल 33 हजार वैक्सीन आई थी। इस समय विभाग के पास वैक्सीन कम पड़ रही है और टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में पिछले दो दिनों से पहली डोज नहीं लग रही थी। वैक्सीन आने पर विभाग ने मंगलवार को पहली व दूसरी डोज के लिए बूथ बनाए थे। हालांकि, विभाग को भी यह नहीं पता था कि टीकाकरण इतना होगा। वैसे टीकाकरण प्रभारी एवं उनकी टीम बूथों पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए थे, ताकि कोई परेशानी ना हो। मंगलवार को विभाग ने 17 हजार टीकाकरण होने का अनुमान लगाया था। बुधवार को विभाग बच्चों एवं महिलाओं का सामान्य टीकाकरण करेगा। पिछले बुधवार टीकाकरण के चलते सामान्य गतिविधि नहीं की गई।
विज्ञापन

12.5 लाख लोगों के टीके का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग का जिले की 12.5 लाख आबादी को टीकाकरण करने की उम्मीद है। अभी तक विभाग ने 5 लाख 60 हजार से अधिक पहली और 1 लाख 55 हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई है। अगर टीकाकरण की यहीं रफ्तार रही तो जल्द लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

वैक्सीन आने पर बढ़ेगा टीकाकरण
अगर विभाग के पास वैक्सीन की अगली खेप आती है तो वीरवार को भी अधिक बूथ बनाए जा सकेंगे। इससे टीकाकरण बढ़ेगा। वैक्सीन आने के 24 या 48 घंटों के अंतराल में विभाग भंडारण खत्म कर देता है। सोमवार को विभाग ने केवल दूसरी डोज के लिए बूथ बनाए थे और 9019 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। यह क्रम हर सप्ताह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेगा टीका
बुधवार को टीबी अस्पताल में कोवाक्सिन और जिला अस्पताल में कोविशील्ड लगेगी। ध्यान रहे कि जिला अस्पताल में केवल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को पहली व दूसरी डोज लगेगी।

वर्जन
मंगलवार को 28 हजार लोगों ने टीकाकरण करवाया है। अब लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्सुकता बढ़ी है। पहली डोज लगवाने कई लोग आ रहे है। बुधवार को सामान्य टीकाकरण होगा।
-डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed