फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ready to lay a separate 10-inch pipeline for Chanaut, but politics is being played over the protest: MLA

चानौत के लिए अलग से 10 इंच की पाइपलाइन बिछवाने को तैयार पर धरने पर हो रही राजनीति : विधायक

Sun, 07 Jun 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 07 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ready to lay a separate 10-inch pipeline for Chanaut, but politics is being played over the protest: MLA
हांसी में प्रेसवार्ता करते हुए विधायक विनोद भयाना। 
हांसी। केंद्र सरकार की अमृत-2 योजना के तहत शहर के लिए जो भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन लाई जा रही है, वह शहर की जरूरतों को ध्यान में रखकर स्वीकृत की गई है। चानौत गांव की समस्या के लिए सरकार अलग से पाइपलाइन उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है। गांव में पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी लेकिन कुछ राजनीतिक दलों के नेता मामले का समाधान होने देने के बजाय माहौल खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह बात विधायक विनोद भयाना ने गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने के 22वें दिन लोकनिर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कही। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि डेढ़ वर्ष पहले चानौत के जलघर में निरीक्षण किया था। खरकड़ी से चानौत व महजद में पानी आता था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव को बरवाला रोड पर भाखड़ा से 10 इंच की अलग से पाइपलाइन, जनरेटर की सुविधा, बिजली की सप्लाई अलग से, स्टैंड बॉय की मोटर अलग से व साढ़े सात करोड़ रुपये से मरम्मत का काम करवाया जाएगा। इसकी घोषणा धरने पर करके आए थे। लेकिन उनकी मांग है कि शहर के लिए आ रही भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से ही कनेक्शन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया तो शहर में पानी नहीं पहुंच पाएगा व अन्य गांव भी भविष्य में इसी लाइन से पानी मानेंगे। उनके अनुसार प्रशासन व सरकार समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए समझौता नहीं होने दे रहे। मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि चानौत गांव को पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी। विनोद भयाना ने कहा कि बीते दिनों जो ग्रामीणों पर मामले दर्ज हुए हैं, उसके लिए उन्होंने कोई सिफारिश नहीं की।


51 बच्चे फूल-मालाएं डालकर धरने पर डटे
गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर 22 दिन से धरना जारी है। शनिवार को धरनास्थल पर 51 बच्चे फूल-मालाएं डालकर धरने पर डटे। नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ व किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने धरने को अपना समर्थन दिया। धरना कमेटी और ग्रामवासियों ने स्पष्ट कहा कि हांसी शहर को जाने वाली पाइपलाइन के लिए किसानों की जमीन खोदी गई है। यदि संबंधित विभाग की तरफ से किसानों की भूमि को हुए नुकसान और अन्य मामलों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करवाएंगे।

चानौत में आज प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखेगी धरना कमेटी
ग्रामवासियों ने कहा कि उनका संघर्ष किसी के खिलाफ नहीं बल्कि अपने अधिकारों के लिए है। जब उनके खेतों से होकर शहर को पानी पहुंचाया जा सकता है तो चानौत गांव को भी उसी पाइपलाइन से पेयजल कनेक्शन दिया जाना चाहिए। मामले में धरना कमेटी रविवार को पत्रकारवार्ता करेगी। धरना कमेटी घोषणा कर चुकी है कि यदि 8 जून तक सरकार ने गांव की पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया तो 9 जून से ग्रामीण आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed