फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ravindra Saini murder case, Vikas Nehra, lodged in Hisar jail, hatched the conspiracy

रविंद्र सैनी हत्याकांड: हिसार जेल में बंद विकास नेहरा ने रची साजिश, दावा- चारों हमलावरों की हो चुकी पहचान

Fri, 12 Jul 2024 11:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 Jul 2024 11:37 AM IST
सार

रविंद्र सैनी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता विकास उर्फ विक्की नेहरा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। चारों हमलावरों की पहचान हो गई है, वे विकास नेहरा के गुर्गे हैं।

विज्ञापन
Ravindra Saini murder case, Vikas Nehra, lodged in Hisar jail, hatched the conspiracy
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

सैनी हीरो मोटर्स के मालिक व जजपा नेता रविंद्र सैनी की हत्या की साजिश जेल में बंद बदमाश विकास नेहरा ने रची थी। पुलिस का दावा है कि उसी के कहने पर चारों शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था और उनकी पहचान हो गई है। वर्ष 2017 में सैनी पर गोली चलाने के मामले में हिसार जेल में बंद विकास को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर हांसी लाई है।

विज्ञापन


वहीं, डीएसपी धीरज कुमार की अध्यक्षता में मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। व्यापारिक संगठनों ने घटना के विरोध में शुक्रवार को पेट्रोल पंप सहित पूरा बाजार बंद रखने का एलान किया है। इधर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फोन करके परिजनों को शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में मिलने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर बैठे व्यापारियों ने रविंद्र सैनी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी करने, परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मांगें पूरी होने तक परिजनों ने शव लेने से भी इन्कार कर दिया। अस्पताल परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। सुबह आठ बजे से ही लोग यहां जुटने लगे थे। यहां धरने पर हांसी बंद को लेकर योजना बनी और शहर में मुनादी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे पूर्व सांसद राजकुमार सैनी भी अस्पताल पहुंचे। करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करने की योजना बनी तो व्यापारी गीता चौक पर पहुंचे और धरना लगा दिया। परिजनों का कहना था कि पुलिस अधीक्षक अब तक उनसे नहीं मिले हैं। करीब डेढ़ घंटा राजमार्ग जाम से वाहनों की लंबी कतारें लगीं तो पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद मौके पर पहुंचे। उन्होंने अब तक की कार्रवाई के बारे में बताया और आरोपियों की पहचान का दावा करते हुए जल्दी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। व्यापारी नेता प्रवीन तायल ने भी पुलिस के आश्वासन पर भरोसा कर जाम खोलने की अपील की, जिस पर सभी सहमत हो गए।

चार दिन के रिमांड पर विकास

एसआईटी अध्यक्ष ने बताया कि रविंद्र सैनी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता विकास उर्फ विक्की नेहरा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। चारों हमलावरों की पहचान हो गई है, वे विकास नेहरा के गुर्गे हैं और हरियाणा के ही निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसने सैनी की हत्या करने की साजिश रची थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है और उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

जेल से भिजवा रहा था धमकी, बीते वर्ष पकड़े गए थे शूटर

विकास नेहरा जेल से ही रविंद्र सैनी को धमकी दिलवा रहा था। उसने कभी प्रत्यक्ष रूप से धमकी नहीं दी थी। पता चला है कि सैनी का कोई परिचित जेल में गया था। तब विकास ने उसे बताया कि वह रविंद्र सैनी की हत्या करेगा। यह बात उसने रविंद्र को बताई थी। वहीं, बीते वर्ष जींद पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों को अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा था। इन्होंने पुलिस को बताया था कि वह हांसी में रविंद्र सैनी की हत्या के लिए जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने रविंद्र सैनी को सुरक्षा मुहैया करवाई थी।

सैनी पर गोली चलाने के दोष में 10 वर्ष की सजा काट रहा है विकास

रविंद्र सैनी पर गोली चलाने के हत्या के प्रयास के मामले में विकास नेहरा को 2020 में 10 वर्ष की सजा हुई थी। उस हत्या, हत्या के प्रयास जैसे 10 -12 मामले दर्ज हैं। वहीं बताया जा रहा है कि 2-3 वर्ष पहले विकास पेरोल पर आया तो वापस जेल नहीं गया था। इस दौरान वह फरार हो गया। तब उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दलजीत सिसाय पर गोलियां चलाईं थीं।

शोकस्वरूप बंद रहा बाजार

रविंद्र सैनी की हत्या के शोक स्वरूप हिसार चुंगी से लेकर भाईजी होटल तक व ऑटो मार्केट पूरी तरह से बंद रही। रविंद्र सैनी ऑटो मार्केट के उपप्रधान भी थे। बंद के दौरान व्यापारियों की जुबान पर एक ही चर्चा थी, कि इस माहौल में वे कैसे कारोबार कर पाएंगे। किसी ने किसी व्यापारी को आए दिन धमकी मिल रही है। व्यापारियों का बिना सुरक्षा घर से आना जाना मुश्किल हो रहा है।

प्रतिक्रिया

ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर गनमैन को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की है। एसआईटी में डीएसपी हेड क्वार्टर, सीआईए वन इंचार्ज, स्पेशल स्टॉफ इंचार्ज, एसएचओ सिटी थाना, आईओ व साइबर सेल इंचार्ज को शामिल किया है। एसटीएफ भी अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। मुख्य साजिशकर्ता विकास नेहरा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ कर रहे हैं। - मकसूद अहमद, पुलिस अधीक्षक

अपराध को रोकने में पूरी तरह से फेल है सरकार: गर्ग
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि रविंद्र सैनी की हत्या के विरोध में सभी व्यापारी संगठन, सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई है। इसमें शुक्रवार को हांसी बंद करने का फैसला लिया गया है। बंद के दौरान बाजारों में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह से फेल सिद्ध हुई है। अपराधियों का पक्का इलाज नहीं किया तो व्यापार मंडल हरियाणा बंद का आह्वान करेगा।

इस मामले में शुक्रवार को आठ बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उम्मीद है, हमारी मांगे मान ली जाएंगी। नहीं मानी तो परिजनों व व्यापारियों के साथ बैठकर आगामी रणनीति तैयार करेंगे। जब तक परिजन मुख्यमंत्री से मिलकर नहीं लौटते शव का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा। -प्रवीन तायल, प्रधान, हांसी व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed