{"_id":"64039bee79a8961f980ca5a4","slug":"ravi-a-student-of-ba-i-was-killed-by-godkar-with-an-ice-breaker-hisar-news-c-21-hsr1020-72554-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बीए प्रथम के छात्र रवि की बर्फ तोड़ने वाला सुए से गोदकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बीए प्रथम के छात्र रवि की बर्फ तोड़ने वाला सुए से गोदकर की हत्या
विज्ञापन
रवि यादव का फाइल फोटो
हांसी। राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाले भिवानी जिले के एक छात्र पर शनिवार दोपहर सिसाय पुल के समीप कुछ युवाओं ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को राहगीरों ने इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के पिता कि शिकायत पर चार नामजद कुलदीप, सचिन, नीरज व नवीन समेत पांच अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बड़सी गांव निवासी 21 वर्षीय रवि हांसी के राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार दोपहर रवि के पास उसके एक दोस्त का फोन आया और उसे जल्दी से सिसाय पुल पर बुलाया। जानकारी के अनुसार सिसाय पुल पर छात्रों के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में बहसबाजी कर रहे थे। बहस के दौरान ही दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दूसरे गुट के लोगों ने रवि पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से ताबड़तोड़ हमला शुरू दिया। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आपसी मारपीट में रवि के अलावा दूसरे गुट के तीन युवक भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में रवि ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
रवि के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया है। जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
इकलौता बेटा था मृतक
जानकारी के अनुसार रवि अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। रवि की एक बहन है, जिसकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। रवि के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। फिलहाल अब चंडीगढ़ हाईकोर्ट में ग्रुप-डी में कार्यरत है। रवि की मौत की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। लोगों का नागरिक अस्पताल में जमावड़ा लग गया। सूत्रों के अनुसार सीआईए ने इस मामले में संलिप्त तीन-चार युवकों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने रात को मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने चार युवकों सहित कुल 9 युवकों को जांच के दायरे में लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस देर रात तक दबिश दे रही थी। कुलदीप, सचिन विराट नगर हांसी, नीरज ढाणी पाल और नवीन सैनीपुरा को नामजद करते हुए पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच कर रहे हैं। कुछ संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी,