फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rapped with a woman, three booked

बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म, मारपीट, तीन लोग नामजद

Sat, 18 Apr 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
rapped with a woman, three booked
मंडी आदमपुर। आदमपुर पुलिस ने खंड के एक गांव की महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों को नामजद किया है। शिकायत में महिला ने बताया कि नौ जनवरी को उसका पति के साथ झगड़ा हो गया था। उसी दिन गांव का ईश्वर उनके घर आया, तब उसका पति घर नहीं था। उसने ईश्वर को झगड़े के बारे में बताया। इस पर ईश्वर ने उसको पति के खिलाफ शिकायत देने की बात कही। वह उसके कहने पर घर से नकदी, जेवरात और अपने बेटे को लेकर चली गई। ईश्वर उसे हिसार वकील के पास लाया और वहां खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और गाड़ी में बैठाकर राजस्थान के बीघासर में अपने दोस्त सुभाष के मकान पर ले गया। वहां ईश्वर ने चाय में नशीली दवा पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। 11 जनवरी को ईश्वर उसे कुचावन ले गया, वहां सुनसान जगह पर बने मकान में बंधक बनाकर रखा और फिर से दुष्कर्म किया। ईश्वर ने उसे 30-35 दिन तक बंधक बनाकर रखा। 18 मार्च को पुलिस जाकर उसे, उसके बेटे व ईश्वर को हिसार लाई। 19 मार्च को छाजूराम, सुभाष व ईश्वर ने कहा कि अगर वह उनके खिलाफ बयान देगी तो वे उसके बेटे को जान से मार देंगे। इस डर के मारे उसने किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के बयान दिए। इसके बाद ईश्वर व छाजूराम ने उसे जबरदस्ती सुभाष के साथ भेज दिया। सुभाष उसे अपने घर बीघासर राजस्थान में ले गया और कई बार छेड़छाड़ की। 14 अप्रैल को वह बेटे सहित भाग कर घर पहुंची और आपबीती पति को बताई। पुलिस ने उसके महिला अधिवक्ता के समक्ष दिए बयान पर छाजूराम, सुभाष व ईश्वर के खिलाफ 323, 328, 342, 354, 376(2) एन, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed