फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rape victim meet to sp

एसपी से मिलने पहुंची रेप पीड़िता, कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम की कोठी पर अपनी जान दे दूंगी

Wed, 07 Aug 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
rape victim meet to sp
लघु सचिवालय में पहुंची महिलाएं। - फोटो : Hisar
उपमंडल के एक गांव की रेप पीड़ित महिला गांव की अन्य महिलाओं के साथ हांसी में एसपी से मिलने पहुंची। यहां लघु सचिवालय में मीडिया के सामने रेप पीड़िता ने कहा कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री की कोठी पर जाकर अपनी जान दे देगी। एसपी से हुई मुलाकात में महिला ने कहा है कि 11 जून को उसके साथ दुष्कर्म की वारदात हुई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रेप पीड़िता ने कहा कि आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं कि अगर उसने केस वापस नहीं लिया तो वह उसे जान से मार देंगे। वहीं एसपी विरेंद्र सिंह सांगवान ने कहा कि इस मामले की जांच हिसार में की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस को दी शिकायत में महिला ने 11 जून को कहा था कि उसका पति जब किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था तो गांव के ही रहने वाले तीन लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed