फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rape in hotal

जींद के होटल में युवती से दुष्कर्म

Fri, 15 Jan 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
rape in hotal
rape - फोटो : rape
नारनौंद उपमंडल के एक गांव निवासी युवती के साथ एक निजी अस्पताल के कंपाउंडर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत युवती ने जींद महिला थाने में दी है, जहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को हांसी महिला थाने में ट्रांसफर किया गया है। हांसी महिला पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 7 अगस्त 2019 को बुखार के चलते जींद के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने के लिए गई थी। वहां पर जींद जिले के शाहपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह कंपाउंडर था। उसने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बात करने लगा। कुछ दिन बाद किसी काम से जींद गई हुई थी तो वह बहला-फुसलाकर जींद के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो ले लिए। उसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसको जींद के उसी होटल में कई बार बुलाकर दुष्कर्म किया। 29 मई को वह जींद बस स्टैंड पर खड़ी थी तो वहां पर भूपेंद्र एक गाड़ी लेकर आया और कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब उसे होश आया तो वह जींद के एक मंदिर में थी और शादी के कपड़े पहने हुई थी। भूपेंद्र के साथ तीन उसके दोस्त थे जिनको वह नहीं जानती। जींद महिला पुलिस ने युवती के बयान पर शाहपुर निवासी भूपेंद्र व उसके दोस्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 328, 354सी, 354डी, 376(2)(एन), 420, 506, 34 व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला की जींद में जीरो एफआईआर दर्ज होकर हांसी महिला थाने में आया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
निर्मला देवी, थाना प्रभारी महिला हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed