फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rape case against Hansi MLA's brother and BJP leader

Hisar News: हांसी विधायक के भाई व भाजपा नेता पर दुष्कर्म का केस

Fri, 20 Jun 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 20 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rape case against Hansi MLA's brother and BJP leader
हांसी (हिसार)। हांसी से विधायक विनोद भयाना के भाई महेंद्र भयाना और भाजपा नेता जगदीश भाटिया पर पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। मामला वर्ष 2019 का है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि अक्तूबर 2019 में विधानसभा चुनाव से करीब पांच दिन पहले वह जगदीश भाटिया की दुकान पर मिठाई लेने गई थी। दुकान पर महेंद्र भयाना पहले से बैठा था। उसने जबरन उसे पकड़ लिया और दुकान का शटर बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह तत्कालीन विधायक विनोद भयाना के पास भी गई, लेकिन उन्होंने मामला दर्ज करवाने में कोई मदद नहीं की। शिकायत देने के बाद पुलिस ने वीरवार रात दोनों पर आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन



जो दोषी होगा, उसे सजा मिलेगी: विधायक
महिला मेरे पास शिकायत लेकर कभी नहीं आई। वह झूठ बोल रही है। शिकायत देने वाली महिला के बारे में लोग सब जानते हैं। लगभग छह साल बाद किस लालच में शिकायत की है, यह मैं नहीं जानता। पुलिस पीड़ित महिला की हिस्ट्री जांच करेगी तो सब पता लग जाएगा। जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। - विनोद भयाना, विधायक हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। गहनता से छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही इसमें कुछ कह सकूंगा। - अमित यशवर्धन, एसपी, हांसी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed