फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rangoli showcases the power of statistics and data

Hisar News: रंगोली से दिखाई सांख्यिकी और डेटा की ताकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rangoli showcases the power of statistics and data

विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के अर्थशास्त्र विभाग में विश्व सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से सांख्यिकी और डेटा की महत्ता को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी ने बताया कि इस वर्ष का विषय सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी और डेटा के माध्यम से परिवर्तन को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सांख्यिकी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें डेटा आधारित सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता और दूसरे दिन पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामाजिक और आर्थिक विकास में सांख्यिकी की भूमिका को सृजनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. एन.के. बिश्नोई, संकाय सदस्य डॉ. मनोज, डॉ. किरण देवी, डॉ. ललित शर्मा और डॉ. सोमनाथ सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed