{"_id":"5d715be98ebc3e93ad103acf","slug":"ranging-hisar-news-rtk5161988114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू में रात को ग्राउंड में घूमने गए छात्र की रैगिंग, उसके साथी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू में रात को ग्राउंड में घूमने गए छात्र की रैगिंग, उसके साथी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में बुधवार रात को एक छात्र के कपड़े उतरवा कर रैगिंग करने का मामला सामने आया है। रात करीब 11 बजे गाने सुनते हुए खेल मैदान की तरफ घूमने गए छात्र की पहले जमकर पिटाई की गई और फिर उसे मुर्गा बनाया गया। इस दौरान उसे ढूंढने गए उसके साथी एबीवीपी सदस्य को भी जमकर पीटा गया, जिसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं तीन आरोपी छात्रों को विवि से निकाला गया है।
रैगिंग के पीड़ित छात्र ने बताया कि उसने मामले की शिकायत वीरवार को यूजीसी के नेशनल एंटी रैगिंग हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर पर दी। फोन पर बात करते हुए ही यूजीसी की तरफ से जिला एसपी और कुलपति को मेल भेजकर जांच करने को कहा गया। पीड़ित छात्र की शिकायत यूजीसी ने रजिस्टर्ड कर ली है और उसे रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया गया है। पीड़ित ने इनसो के छात्र नेताओं पर रैगिंग का आरोप लगाया है।
फोन पर गाने सुनते हुए घूमने निकला था दोस्त
अस्पताल में दाखिल एबीवीपी सदस्य शिवम ने बताया कि बुधवार रात को वे कुछ विद्यार्थी हॉस्टल नंबर-4 के बाहर बैठे थे। इस बीच फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग का द्वितीय वर्ष का छात्र और एबीवीपी सदस्य फोन पर गाने सुनते हुए खेल मैदान की तरफ घूमने चला गया। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो साथी उसे ढूंढने निकला। स्टेडियम के पास इनसो के जीजेयू अध्यक्ष और उसके दो अन्य साथियों ने कपड़े उतरवाकर मुर्गा बना रखा था। उन्हें रोका तो वे बोले कि तुम कौन होते हो हमें रोकने वाले। इसके बाद वहां दो बाइकों पर 7-8 लड़के आए और उसकी पिटाई करते हुए कहा कि हम बनाएंगे तुम्हें एबीवीपी के गुंडे। उन्होंने जूनियर को वहां से भगा दिया। उन लड़कों से बचकर वह हॉस्टल पहुंचा तो उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए और दाखिल कराया।
विज्ञापन
रैगिंग की कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन झगड़े की शिकायत मिलते ही तीन छात्रों को निलंबित किया गया है। पानी व अन्य समस्याओं को लेकर विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे थे, इसको लेकर दो पक्षों में यह झगड़ा हुआ था।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि हिसार
झगड़े की शिकायत मिलते ही हमने सिक्योरिटी गार्ड से रिपोर्ट मांग ली थी। तुरंत प्रभाव से तीन छात्रों को विवि से निकाल दिया है। इसके साथ ही कानूनी अपराध करने के कारण हमने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को भी कहा है।
- प्रो. विनोद बिश्नोई, प्रॉक्टर, गुजवि।
वीरवार को दिन में हुए झगड़े में दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। बुधवार रात को हुए झगड़े को लेकर छात्र के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस मामले में शुक्रवार को मेडिकल रिपोर्ट आने और सीसीटीवी फुटेेज के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- दीपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी, गुजवि