फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rampal troubles mount in sedition case

Hisar: देशद्रोह केस में रामपाल की बढ़ी मुश्किलें, चार पुलिकर्मियों ने दी गवाही; अब इस दिन होगी सुनवाई

Sat, 03 Jan 2026 10:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 10:44 PM IST
सार

हिसार की सेंट्रल जेल में बंद रामपाल मामले की सुनवाई हुई। आरोपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। इस मामले में सतलोक आश्रम में ड्यूटी देने वाले चार पुलिसकर्मियों ने गवाही दी है। 

विज्ञापन
Rampal troubles mount in sedition case
रामपाल की बढ़ी मुश्किलें - फोटो : संवाद

विस्तार

सतलोक आश्रम हिंसा तथा देशद्रोह मामले में आरोपी रामपाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप मित्तल की अदालत में शनिवार को हिसार की सेंट्रल जेल में बंद रामपाल मामले की सुनवाई हुई। आरोपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। इस मामले में सतलोक आश्रम में ड्यूटी देने वाले चार पुलिसकर्मियों में सुभाष, जंगबीर, मुकेश और एक अन्य की अदालत में गवाही हुई।
विज्ञापन


वर्ष 2014 के नवंबर माह में बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में हिंसा हुई थी। पुलिस ने अलग -अलग 10 प्राथमिकी दर्ज की थी। इस दौरान आश्रम के छह अनुयायियों की मौत हो गई थी। मृतकों में मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु शामिल थे। हिंसा के बाद रामपाल समेत 22 अन्य लोगों के खिलाफ देशद्रोह, हत्या, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध रूप से दवाइयों और गैस सिलिंडरों का भंडारण जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

साल 2014 से है जेल में बंद 

रामपाल 2014 से ही जेल में बंद है। उस पर कुल 14 मुकदमे दर्ज थे। इनमें से 11 मामलों में बरी हो चुके हैं। मुकदमा नंबर 429 और 430 में हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा को सस्पेंड कर दिया है। रामपाल पर देशद्रोह से जुड़ा मुकदमा नंबर 428 लंबित है, जिसमें 1030 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में 17 जनवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

रामपाल को हत्या के एक मामले में अदालत पहले ही आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है। शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में बरवाला थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 428 की सुनवाई हुई। अदालत में इस मामले की 31 जनवरी को सुनवाई होगी। रामपाल की जमानत को लेकर 14 जनवरी को हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है।

फिर से चर्चाओं में रामपाल

सितंबर-अक्तूबर 2025 में हिसार में भारी बारिश के समय खेतों से पानी निकासी के लिए मदद करने पर रामपाल दोबारा से चर्चाओं में आए थे। रामपाल को कुछ लोगों ने सम्मानित भी किया है। रामपाल एक बार फिर से समर्थकों को जुटा रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस बल भी अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed