{"_id":"5dfbbccc8ebc3e87ba6445e1","slug":"rampal-case-hisar-news-rtk5331913194","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशद्रोह के मामले में रामपाल की हुई पेशी, पांच गवाहों के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशद्रोह के मामले में रामपाल की हुई पेशी, पांच गवाहों के बयान दर्ज
विज्ञापन
देशद्रोह के मामले में रामपाल की वीरवार को एडीजे वीपी सिरोही की अदालत में पेशी हुई। पेशी के दौरान सरकारी वकील पक्ष की ओर से पांच गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अभी बचाव पक्ष की ओर से इन गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी हैं। मामले में अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी।
उल्लेखनीय है कि सतलोक आश्रम प्रकरण के दौरान बरवाला थाने में आश्रम संचालक रामपाल समेत 950 से अधिक लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में चार आरोपियों की मौत हो चुकी है। इसके तहत वीरवार को मामले में एडीजे वीपी सिरोही की अदालत में पांच गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
इन आरोपियों की हुई गवाही
वीरवार को मामले में दो पुलिसकर्मी, दो क्लर्क और एक जेसीबी चालक के बयान दर्ज किए गए। इन गवाहों में आईजी कार्यालय में तैनात एचसी कृष्ण, हिसार सिटी थाने में तैनात ईएचसी देवीलाल, रोहतक डीएम के पास तैनात क्लर्क संदीप, झज्जर डीएम के पास तैनात क्लर्क दानसिंह और निर्जन गांव निवासी जेसीबी चालक रमेश शामिल हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़
रामपाल की पेशी के बाद वीरवार दोपहर बाद रामपाल समर्थकों की रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी भीड़ जमा रही। आलम यह रहा कि बसों और ट्रेन में सीट के लिए लोग आपस में उलझते दिखे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि रामपाल की हर पेशी के दौरान आलम यही रहता है और जिला पुलिस रामपाल समर्थकों को शहर में घुसने देने पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। दूसरी ओर सेक्टर-1-4 वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसपी शिवचरण से मिला और कहा कि रामपाल समर्थकों ने सेक्टर में गंदगी के हालात पैदा कर दिए हैं। साथ ही सेक्टर वासी भय के साये में हैं, इसलिए भविष्य में समर्थक सेक्टर में एकत्रित न हो, इसके पुख्ता प्रबंध किए जाएं। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।