{"_id":"57e973424f1c1be36f574104","slug":"rajkumar-saini-hisar-op-dhankhard-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में मुझे ड्राइवर नहीं बनाया तो नई गाड़ी ले आएंगे: सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 में मुझे ड्राइवर नहीं बनाया तो नई गाड़ी ले आएंगे: सैनी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar saini
- फोटो : Bureau
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने बागी तेवर दिखाते हुए वर्ष 2019 के चुनावों में खुद को सीएम प्रोजेक्ट किया है। इतना ही नहीं सैनी ने यह कहकर कि ‘उन्हें गाड़ी का ड्राइवर नहीं बनाया तो नई गाड़ी ले आएंगे’, नई पार्टी बनाने के सीधे संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मुझे मौका मिलेेेगा तो मैं हर क्षेत्र में बदलाव करके दिखाऊंगा।
विज्ञापन
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे सांसद सैनी ने कहा कि वह मिशन 2019 पर काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार का जितना बजट है उतने ही बजट में हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार दिया जा सकता है। सभी को समान रोजगार के मुद्दे को लेकर 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र में ज्योतिबा फुले की जयंती पर रैली करेंगे। इसमें 28 नवंबर 2018 को पार्टी बनाने पर भी फैसला लेंगे। सैनी ने कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं गुलाम नहीं। मैं पार्टी से इस्तीफा किसी कीमत पर नहीं दूंगा। मैंने कहा था जिस दिन जाटों को आरक्षण मिल जाएगा उस दिन इस्तीफा दे दूंगा। अभी जाटों को आरक्षण मिला नहीं है। इस तरह से हम मिलने भी नहीं देंगे।
विज्ञापन
कार और सरकार चलाने में बड़ा फर्क है: धनखड़
सांसद सैनी के खुद को सीएम प्रोजेक्ट करने पर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने चुटकी ली कि कार चलाने और सरकार चलाने में बहुत फर्क है।