फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raini season, will start from first July, in Haryana, Hisar

एक जुलाई को फरीदाबाद-पलवल से हरियाणा में प्रवेश करेगा मानसून

Sun, 21 May 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 21 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Raini season, will start from first July, in Haryana, Hisar
बा‌रिश - फोटो : google

मानसून एक्सप्रेस की स्पीड सही रही तो 40 दिन बाद हरियाणा में मानसून दस्तक देगा। मानसून एक जुलाई को फरीदाबाद-पलवल से शुरू होकर पांच जुलाई तक पूरे हरियाणा में सक्रिय हो जाएगा। इस बार प्रदेश में करीब 96 प्रतिशत यानी करीब 442 एमएम बरसात होने का अनुमान है।   

विज्ञापन

         
मानसून को लेकर मौसम विभाग की ओर से पूर्व अनुमान तैयार किया गया है। भारतीय मौसम विभाग से मिले आंकड़ों और पूर्व के रिकॉर्ड को आधार बनाते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी ने रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार इस बार प्रदेश में 442 एमएम बरसात की संभावना है।
विज्ञापन


मानसून एक जुलाई से हरियाणा के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के रास्ते मानसून फरीदाबाद-पलवल से हरियाणा में प्रवेश करेगा। पांच जुलाई तक मानसून पूरे हरियाणा में सक्रिय हो जाएगा। 14 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा। हरियाणा में सबसे अधिक बरसात यमुनानगर के नारायणगढ़ एरिया में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार करीब 96 प्रतिशत बरसात की संभावना मानी गई है। पिछले साल 106 प्रतिशत का अनुमान लगाया गया था। अगर पिछले साल से तुलना करें तो इस बार करीब 10 प्रतिशत कम बरसात का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच साल में एक भी साल बरसात सामान्य स्तर पर दर्ज नहीं की गई। वर्ष 2014 में सबसे कम करीब 42 प्रतिशत बरसात ही हुई थी।          
 
पिछले पांच साल बरसात का रिकॉर्ड           
वर्ष --------बरसात             
2012------- 282 एमएम            
2013 ---------363 एमएम             
2014 ---------200 एमएम            
2015--------- 295 एमएम            
2016-----------338 एमएम            

मानसून सीजन में औसत बरसात          
जून----45.2 एमएम            
जुलाई----163.8  एमएम            
अगस्त ----171.2 एमएम            
सितंबर----80.1 एमएम            
 
आईएमडी से रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में इस बार 96 प्रतिशत बरसात की संभावना है। एक से पांच जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। 15 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा। जून में इस रिपोर्ट को एक बार फिर से अपडेट करेंगे।            

- डॉ. राज सिंह, एचओडी, मौसम विभाग, सीसीएचएयू, हिसार            

जून में बरसेगा प्री मानसून           
जून में 15 से 25 के बीच प्री मानसून भी सक्रिय होता है, जिसमें औसतन 40 से 50 एमएम बरसात रिकॉर्ड की जाती है। प्री मानसून के लिए तारीख तय नहीं है। मानसून के अन्य प्रदेशों में सक्रिय होने के बाद ही मौसम विभाग की ओर से प्री मानसून की बरसात का एलान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed