फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain in 11 districts of Haryana: Monsoon will be kind to the state in the first week of July, relief from heat

हरियाणा में 11 जिलों में बारिश: जुलाई के पहले सप्ताह प्रदेश में मानसून रहेगा मेहरबान, गर्मी से मिली राहत

Tue, 01 Jul 2025 09:18 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Jul 2025 09:18 AM IST
सार

जून में प्रदेश में सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस माह में सामान्य बारिश 55.3 एमएम होती है, जबकि इस बार 71.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। कुरुक्षेत्र में सामान्य से 183 प्रतिशत पानी बरसा, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है।

विज्ञापन
Rain in 11 districts of Haryana: Monsoon will be kind to the state in the first week of July, relief from heat
हरियाणा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सोमवार को 11 जिलों में बारिश होने से उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। चरखी दादरी में सबसे ज्यादा 45.5 एमएम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो जुलाई के पहले सप्ताह में भी मानसून प्रदेश में मेहरबान रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और उसके निकटवर्ती इलाकों में स्थित है। वहीं, मानसून टर्फ श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर, तटीय गंगाई पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों पर बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर गुजर रही है। इसके अलावा एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान और उससे संलग्न उत्तरी गुजरात पर सक्रिय है।
विज्ञापन


इन सभी के असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार नमी वाली हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सोमवार को पहले उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और दोपहर बाद सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहत, झज्जर, सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल व फरीदाबाद में बारिश हुई। लगातार बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। इस दौरान दिन के तापमान 28.0 से 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में हुई सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा बारिश
जून में प्रदेश में सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस माह में सामान्य बारिश 55.3 एमएम होती है, जबकि इस बार 71.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। कुरुक्षेत्र में सामान्य से 183 प्रतिशत पानी बरसा, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है। वहीं, फरीदाबाद में सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश हुई, जो प्रदेश में सबसे कम है।

इतनी हुई बारिश
अंबाला-8.8
हिसार-7.8
करनाल-20.5
रोहतक-1.2
भिवानी-29.5
सिरसा-29.6
चरखी दादरी-46.0
फरीदाबाद-15.5
गुरुग्राम-1.5
कैथल-19.0
कुरुक्षेत्र-0.5
महेंद्रगढ़-2.0
नूंह-7.0
पलवल-4.5
पंचकूला-4.0
पानीपत-10.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed