फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   raiging

रैगिंग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, पुलिस को एफआईआर के लिए लिखा, जांच से पहले दोनों पक्षों में समझौता

Sat, 07 Sep 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
raiging
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में बुधवार रात को हुए रैगिंग मामले के बाद शुक्रवार की सुबह विश्वविद्यालय ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में छात्र की शिकायत के आधार पर पुलिस को आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया, लेकिन मामला पुलिस में पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अब पुलिस की जांच के आधार पर ही विवि प्रशासन आगामी कार्रवाई करेगा। दूसरी तरफ रैगिंग के पीड़ित छात्र के जिस दोस्त को पीटा गया था, उसकी जांच भी पुलिस कर रही है। दोनों पक्षों के परिजनों को विश्वविद्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के बीटेक फूड साइंस इंजीनियरिंग विभाग के एक विद्यार्थी ने वीरवार को यूजीसी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दी थी। इस शिकायत के आधार पर यूजीसी की नेशनल एंटी रैगिंग हेल्प लाइन की और से विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन को जांच कर कार्रवाई करने के लिए मेल भेजी गई थी। पीड़ित छात्र ने कहा था कि उसके कपड़े उतरवाकर उसे मुर्गा बनाया गया और उसकी पिटाई की गई है। बाद में उसे बचाने आए उसके दोस्त को भी पीटा। मामले की जानकारी शुक्रवार सुबह विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर पुलिस को एफआईआर करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

हमने सुबह इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर मामले की पड़ताल की और आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस को लिख दिया है। वहीं, हमारी इंटरनल सिक्योरिटी और एंटी रैगिंग कमेटी सीसीटीवी फुटेज और अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. विनोद बिश्नोई, प्रॉक्टर, गुजवि।
इस मामले में दोनों पक्षों ने हमें लिखकर दिया है कि रैगिंग की शिकायत गलतफहमी में दी गई थी। यह रैगिंग नहीं थी। दोनों पक्षों में पहले ही समझौता हो गया है।
- दीपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी, गुजवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed