फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raging rural, highway stemware

भड़के ग्रामीण, हाइवे किया जाम

Fri, 22 Aug 2014 12:04 AM IST
hisar, uklana
hisar, uklana Updated Fri, 22 Aug 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में गांव सूरेवाला के लोगाें ने हिसार-चंडीगढ़ रोड जाम किया। देर रात तक ग्रामीण अपनी मांग को लेकर रोड जाम किए हुए थे। ग्रामीणों का कहना था कि मांग पूरी न होने तक जान नहीं खोला जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सुरेवाला के लोगों ने बीते सप्ताह गांव की बिजली आपूर्ति को ग्रामीण फीडर से हटाकर उकलाना के शहरी फीडर से जोड़ लिया था। बिजली निगम के अधिकारियाें को इसकी जानकारी मिलने पर निगम ने सुरेवाला की लाइन को फिर से ग्रामीण एरिया से जोड़ दिया। इस बात से आक्रोशित गांव सुरेवाला के लोग बृहस्पतिवार देर शाम करीब साढे़ सात बजे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर सुरेवाला चौक पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीण अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए रोड पर धरना देकर बैठ गए। सरपंच शिव कुमार ने कहा कि बिजली निगम की ओर से उनके साथ ज्यादती की गई है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। गांव के लोग बिजली के शहरी फीडर के हिसाब से पैसे अदा करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणाें के प्रदर्शन से करीब दो घंटे तक हिसार-चंडीगढ़ रोड जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। लोग बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर फीडर वापस शहरी एरिया में जोड़ने की मांग पर अडे़ हुए थे।


ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची हलोपा नेत्री उकलाना भारती ने कहा कि सुरेवाला में सुबह से बिजली गुल थी। देर रात तक बिजली नहीं आई तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed