फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Radhe Gujjar shot dead in Hansi

हांसी में राधे गुर्जर की गोली मारकर हत्या

Mon, 11 Aug 2014 12:15 AM IST
hisar
hisar Updated Mon, 11 Aug 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन

 ढाणी पाल की पूर्व सरपंच सुकनी देवी के बेटे राधे गुर्जर (35) की रविवार शाम सिसाय रोड पर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त राधे सिसाय रोड स्थित अपने राधा स्वामी सर्विस स्टेशन पर बैठा हुआ था। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और तीन गोलियां मारकर फरार हो गए। अस्पताल ले जाते समय राधे की मौत हो गई। सिटी पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार शाम को ढाणी पाल निवासी राधे गुर्जर उर्फ राधे सरपंच अपने सिसाय रोड स्थित सर्विस स्टेशन पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उन्होंने बाइक सर्विस स्टेशन से कुछ दूरी पर खड़ी कर दी। वहां से वे लोग पैदल राधे गुर्जर के पास आए और उसके सिर में एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से ही फरार हो गए।
विज्ञापन


 गंभीर रूप से घायल राधे गुर्जर को यहां सिविल अस्पताल में लाया गया, लेकिन अस्पताल के अंदर इमरजेंसी में लाने की बजाय वहीं से गाड़ी घुमाकर उसके परिजन उसे हिसार ले गए। हिसार में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना प्रभारी प्रतीक ढुल के मुताबिक फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ढुल ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने एक वारदात के पीछे एक बदमाश का नाम लिया है लेकिन उसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। उक्त बदमाश पुलिस को पहले से हत्या प्रयास के मामले में वांछित है। पिछले दिनों ही उस पर सिसाय में फायरिंग कर एक युवक को गोली मारने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक राधे गुर्जर की कई लोगों से दुश्मनी चल रही थी। पहले भी उस पर कातिलाना हमला हो चुका था। वहीं, इस मामले को प्रॉपर्टी विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


अस्पताल में तैनात की पुलिस गार्द
इस हत्याकांड के बाद सिविल अस्पताल में पुलिस की अतिरिक्त गार्द को तैनात किया गया है। हालांकि पहले भी यहां दो कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन चूंकि मामला गंभीर था, लिहाजा पुलिस ने किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए यहां एक पीसीआर को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed