{"_id":"614e19ba8ebc3efb7f6652ec","slug":"public-health-department-is-leaving-the-rain-water-of-the-city-in-the-buffalo-farm-hisar-news-hsr61264922","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग शहर का बारिश का पानी भैंस फार्म में छोड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य विभाग शहर का बारिश का पानी भैंस फार्म में छोड़ रहा
विज्ञापन
सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड से बरसाती पानी की निकासी को लेकर लगाया गया पंप सेट।
- फोटो : Hisar
हिसार। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर के बारिश के पानी को निकालकर सिरसा रोड स्थित भैंस फार्म की खाली पड़ी जमीन पर छोड़ रहा है। इसी को लेकर भैंस फार्म सहित अन्य केंद्रीय अनुसंधान संस्थानों के अधिकारी शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिले और वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा।
जनस्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस समस्या को लेकर सरकार की तरफ से एक प्रोजेक्ट मंजूर हो चुका है। रेलवे व वन विभाग की अनुमति मिलने के इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने के बाद समस्या का पूरी तरह से हल हो जाएगा। बता दें कि पुराने शहर का स्टॉर्म वाटर लाइन का पानी जीजेेयू की दीवार के साथ-साथ पुलिस लाइन के सामने से होते हुए ड्रेनेज के माध्यम से सिरसा रोड स्थित भैंस अनुसंधान की खाली पड़ी जमीन पर डाला जा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार इस ड्रेन को सीधा हिसार मेजर ड्रेन से जोड़ा जाएगा। करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबी लाइन डाली जाएगी, जिस पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च आएगा। रेलवे की अनुमति मिलने के साथ ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को पानी निकासी के लिए सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड, आजाद नगर की गली नंबर चार व तेलियान पुल चौक पर पंप सेट लगाए।
शाहपुर ड्रेन हुई ओवरफ्लो तो किसानों ने जताई आपत्ति
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसाती पानी शाहपुर ड्रेन में डालने के बाद ड्रेन ओवरफ्लो हो गई। इस कारण से ड्रेन के साथ लगते गांवों के खेतों के पानी जाने लगा। इस पर इन गांवों के लोगों ने आपत्ति जताई।