फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Protest started against privatization of Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों के निजीकरण के खिलाफ धरना शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Protest started against privatization of Anganwadi centers
लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी वर्कर्स - फोटो : Hisar
हिसार। आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे स्कूलों के नाम पर एनजीओ को सौंपे जाने के विरोध में आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन ने वीरवार को लघु सचिवालय के समक्ष धरना दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की जिला प्रधान बिमला राठी ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्ले वे स्कूलों के नाम पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निजीकरण किया जा रहा है। इस जन विरोधी कदम के खिलाफ आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लगा दिए हैं। ये ताले तब खुलेंगे जब सरकार और महिला एवं बाल विभाग की मंत्री आंदोलनकारी आंगनबाड़ी वर्कर्स का दमन बंद करेगी। उन्होंने बर्खास्त यूनियन नेता कमला दयोरा को बहाल करने, झूठे मुकदमे खारिज करने की भी मांग उठाई है। इस मौके पर जिला उपप्रधान कमलेश बूरा, राजबाला सहारण, सुशीला जांगड़ा, शीला, निशा, पार्वती, सुमन राठी, कलावती, सूरजपति, बीरमती, कृष्णा, पावन, निशा, प्रियंका, बीना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed