फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   protest of electric employees in hisar, hindi news, hisar

शहर-गांव में 24 घंटे तक गुल रही बिजली

Thu, 12 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 12 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
protest of electric employees in hisar, hindi news, hisar
शहर-गांव में 24 घंटे तक गुल रही बिजली - फोटो : bureau

बिजली निगम के 2047 कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने के बाद भी उपभोक्ताओं को दिक्कत न होने देने के अधिकारियों के दावे धरे रहे गए। 20 से अधिक गांव व शहर की कई कॉलोनियों में दस से लेकर 24 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही।

विज्ञापन


बिजली निगम के कर्मचारी मंगलवार की रात से सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। अधिकारियों की ओर से कांट्रेक्टर के कर्मचारियों के जरिए सेवा बहाल रखने का दावा किया गया था। अधिकारी खुद भी सब स्टेशनों का मुआयना करने निकले थे। लेकिन अधिकारियों के दावे जमीन पर कहीं सही साबित नहीं हुए।
विज्ञापन


बिजली निगम के हजारों उपभोक्ताओं को समस्याएं सहनी पड़ी। शहर व गांवों के लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। शहर में जहां कुछ क्षेत्रों में मंगलवार रात गई बिजली बुधवार देेर रात तक नहीं आ पाई। वहीं आसपास के गांवों का तो और भी बुरा हाल रहा। कुछ गांव को 24 घंटे से भी अधिक समय से बिजली की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के ये क्षेत्र रहे प्रभावित
शहर में शांति नगर, मिलगेट क्षेत्र स्थित कॉलोनियों में मंगलवार रात तेज हवाओं के बाद से बिजली गुल रही। बुधवार को भी बिजली सुचारु नहीं हो पाई थी। बिजली विभाग के कर्मियों का कहना है कि ये क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया व अर्बन एस्टेट फीडरों के अंतर्गत आते है।

जहां पर बिजली कर्मचारियों की कमी के कारण इन क्षेत्रों में बिजली की समस्या बनी रही। शहर के सब्जी मंडी रोड, काठमंडी रोड व सेक्टर 14 के फीडरों पर कर्मचारियों की कमी के कारण इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी बुधवार को पूूरे दिन बिजली की समस्या बनी रही।

इन गांवों ने भुगता अवकाश का खामियाजा
शहर के आसपास स्थित गांवों को बिजली कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। गांव न्याणा, खोखा, धांसू में मंगलवार रात 10 बजे से गई बिजली बुधवार को भी गुल रही।

बड़ोपल, कापड़ो व सिसाय में लाइन ब्रेक डाउन के चलते बुधवार सुबह 5 बजे से बिजली गुल रही। खांडा खेड़ी में भी ब्रेक डाउन के चलते मंगलवार सुबह 8.30 बजे से गई बिजली बुधवार तक भी सुचारु नहीं हो पाई थी। डाटा गांव में एलटी कंडक्टर की खराबी के कारण 14 घंटे बिजली बाधित रही।

एसई ने बनाई रणनीति
बुधवार सुबह ऑपरेशन सर्कल एसई के कार्यालय में बैठक बुलाई। बैठक में एसई डीएल हंसू ने सभी डिवीजनों के एसडीओ, एक्सईन बुलाए। एसई डीएल हंसू ने बताया कि व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी डिविजनों में एचइएसएल, एससी-बीसी यूनियन के कर्मचारी तथा ठेकेदारों के 5 से 10 की संख्या में कर्मचारियों को लगाया गया है।

92.17 प्रतिशत बिजली कर्मचारी रहे अवकाश पर
मंगलवार रात 10 बजे से 24 घंटे के सामूहिक अवकाश पर बिजली विभाग के 92.17 प्रतिशत कर्मचारी शामिल रहे। जिले की सभी डिविजनों में कुल मिलाकर 2221 कर्मचारी कार्यरत है, जिनमें से 2047 कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे।

डिवीजन    कुल कर्मचारी    अवकाश पर    उपस्थित रहे
एक    271    228    38
दो    546    528    106
सिटी सर्कल    25    21    4
हांसी    440    441    8
फतेहाबाद    555    520    72
टोहाना    384    339    45

355 कच्चे कर्मचारियों की लगी गैर हाजिरी
हिसार सर्कल में कुल 2221 कर्मचारियों में से 2047 कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने पर कुल 667 कच्चे कर्मचारियों में से 355 कच्चे कर्मचारियों के अवकाश पर जाने पर जहां गैर हाजिरी लगी, वहीं 1692 पक्के कर्मचारियों को अवकाश प्रदान किया गया।


जिले में कुल 2221 कर्मचारियों में से 2047 कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने के बाद भी व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की गई थी। कुछ जगह दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - डीएल हंसू, एसई, बिजली निगम, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed