फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Protest march held; demand for an impartial inquiry.

Hisar News: रोष मार्च निकाला, निष्पक्ष जांच की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protest march held; demand for an impartial inquiry.
नारनौंद में शहर में प्रदर्शन करते लोहारी राघो के ग्रामीण व मृतक के परिजन।
नारनौंद। गांव लोहारी राघो में बिट्टू उर्फ विवेक की संदिग्ध मौत का मामला फिर गरमा गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अनाज मंडी से उपमंडल परिसर तक रोष मार्च निकालकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम विकास यादव को सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 6 जुलाई को 30 वर्षीय बिट्टू उर्फ विवेक का शव गांव के बाहर गढ़ी अजीमा मार्ग स्थित गोशाला के पास एक पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने उस समय पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में अब तक कोई ठोस जांच नहीं की। उनका कहना है कि यदि शुरुआत में निष्पक्ष जांच होती तो दोषियों तक पहुंचा जा सकता था। मृतक के पिता रामधारी, माता प्रकासी और बहन सुदेश ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताप सिंह, सुखबीर, सुनील, किताब सिंह, कमलेश, पूनम, सुमन, भजनलाल आदि ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीरता से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

एसडीएम ने ग्रामीणों को मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed