फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Prostitution busted, 15 including 6 women arrested from Sheesh Mahal Hotel

Hisar News: देह व्यापार का भंडाफोड़, शीश महल होटल से 6 महिलाओं सहित 15 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Prostitution busted, 15 including 6 women arrested from Sheesh Mahal Hotel
 स्पा सेंटर से बरामद महिलाएं। 
हिसार। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के निर्देश पर डीएसपी विनोद के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने जिंदल रोड स्थित शीश महल होटल पर बुधवार शाम छापा मारा। टीम ने 6 महिलाओं व 9 पुरुषों को अनैतिक कार्य करते काबू किया। पुलिस ने बताया कि रावलवास निवासी प्रदीप व पड़ाव चौक निवासी अनिल संयुक्त रूप से मिलकर होटल चलाते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल शीश महल में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। यहां हिसार के अलावा यूपी, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, महेंद्रगढ़ की महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके से बोबुआ निवासी अमरजीत, जीता खेड़ी निवासी, गीता काॅलोनी निवासी संदीप, दीपक, आनंद विहार निवासी अंकित, आकाश, बाड्या ब्राह्मण निवासी विनोद, सातरोड निवासी नरेश को पकड़ा। इसके अलावा होटल में पंजाब की दो, राजस्थान की एक, दिल्ली की एक, यूपी की एक, महेंद्रगढ़ की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की बिल्डिंग के मालिक सुधीर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

वहीं टीम ने जिंदल चौक के पास स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान 4 महिलाएं व एक लड़के को संदिग्ध गतिविधियों के चलते काबू किया। मिलगेट निवासी पवन इस भवन को किराये पर लेकर स्पा सेंटर चला रहा है। गिरफ्तार महिलाओं में दो दिल्ली, एक महेंद्रगढ़ और एक हिसार से संबंधित है। इस दौरान स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने भवन के मालिक राजू उर्फ राजेंद्र को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed