फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Property dealer murdered in Hansi

हांसी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या: चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, पुलिस को सीसीटीवी कैमरे मिले बंद

Tue, 03 Feb 2026 01:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 01:13 PM IST
सार

हरियाणा के हांसी में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। चाकू से गोदकर आरोपियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।  पत्नी ने ऑफिस में खून से लथपथ शव देखा जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Property dealer murdered in Hansi
मामले की जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी शहर के पॉश एरिया सेक्टर-6 में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर व रिटायर्ड पंचायत सेक्टरी सुभाष मलिक की उनके कार्यालय में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि उनके सिर व हाथ पर चाकू से वार किए गए हैं। उनकी पत्नी खाने के लिए बुलाने उनके ऑफिस पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह की घटना 

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।  वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज बंद मिले हैं जिसके चलते पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में परेशानी हो रही है। प्रॉपर्टी डीलर के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा गया है। जहां  परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम 

फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी विनोद शंकर व शहर थाना प्रभारी सुखजीत पहुंच गए हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुभाष मलिक सेक्टर-6 के शॉपिंग सेंटर में माया प्रॉपर्टीज के नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस चलाते हैं। वह प्रतिदिन सुबह पांच बजे आकर कार्यालय खोल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी ने ऑफिस में देखा शव 

मंगलवार को जब वह कार्यालय खोलने के बाद घर नहीं आए तो उनकी पत्नी उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने उनके कार्यालय में पहुंची। जिसके बाद पत्नी ने ऑफिस में अपने पति को लहूलुहान अवस्था में देखा और शोर मचाया। आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हुए। उन्हें पहले निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें अमृत घोषित कर दिया गया। 

पुलिस कर रही जांच 

इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। उनके कार्यालय के पास में ही रहने वाले हांसी के सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल ने बताया कि कार्यालय में रखा हुआ हुक्का भी टूटा हुआ था। जिससे लग रहा है कि हत्या से पहले उन्होंने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा।  घटना की जानकारी देते हुए अनाज मंडी चौकी प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed