फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Private school's yoga teacher accused of doing tantric activities, demand for removal

निजी स्कूल के योग शिक्षक पर तांत्रिक क्रियाएं करने का आरोप, हटाने की उठी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Private school's yoga teacher accused of doing tantric activities, demand for removal
स्कूल में पहुंचे अभिभावक। - फोटो : Hisar
हिसार। गंगवा स्थित एक निजी स्कूल में तैनात योग शिक्षक पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने तांत्रिक क्रियाएं करने का आरोप लगाया है। अभिभावकों की मानें तो पिछले दिनों शिक्षक के कमरे से जांच के दौरान छात्राओं व महिला शिक्षकों की फोटो के अलावा अन्य आपत्तिजनक सामान मिला है। सामान से यह प्रतीत होता है कि आरोपी शिक्षक तांत्रिक क्रियाएं करता है। वीरवार को कुछ अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से आरोपी शिक्षक को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

अभिभावक राजकुमार भेरिया, पवन, रण सिंह मुकलान, विरेंद्र चौधरीवास, साधुराम मुकलान, रोहित गंगवा, अजीत गंगवा, जयवीर मुकलान, महावीर गंगवा व कुलदीप गंगवा ने बताया कि पहले यहां शिप्रा शर्मा बतौर प्राचार्य तैनात थीं। कुछ दिन पहले ही स्कूल प्रबंधन कमेटी ने उनका तबादला मध्य प्रदेश कर दिया, लेकिन उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया और इस्तीफा दे दिया। तबादले से कुछ दिन पहले ही महिला प्राचार्य ने स्कूल में तैनात योग शिक्षक के कमरे की जांच की, जो स्कूल में ही बने गार्ड रूम में रह रहा था। जांच के दौरान कमरे से छात्राओं, महिला शिक्षकों की फोटो मिलीं। उसके कमरे से लाल कपड़ा, सिंदूर, लोंग, इलायची भी मिला। अभिभावकों ने बताया कि कुछ समय पहले स्कूल में निर्माण कार्य किया गया, जिसमें काफी भ्रष्टाचार हुआ।
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य ने इस भ्रष्टाचार में शामिल होने से मना कर दिया तो कमेटी ने उनका तबादला कर दिया। इस मामले को लेकर अभिभावक स्कूल प्राचार्य से भी मिले। प्राचार्य ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि आप लिखित में शिकायत दीजिए। वह इसे प्रबंधन कमेटी के पास भिजवा देंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed