{"_id":"68ed59b891f4d6148005c47b","slug":"principals-mobile-snatched-thrown-down-held-by-throat-and-misbehaved-hisar-news-c-21-hsr1020-729914-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्राचार्य का मोबाइल छीनकर नीचे फेंका, गला पकड़कर की बदतमीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्राचार्य का मोबाइल छीनकर नीचे फेंका, गला पकड़कर की बदतमीजी
विज्ञापन
हिसार। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में सोमवार को एनएसयूआई के पदाधिकारियों के एलान करने पहुंचे नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ के कार्यक्रम में कुछ छात्रों ने हुड़दंग किया। कॉलेज प्राचार्य जब हुड़दंग करने वालों का वीडियो बनाने लगे तो एक छात्र ने उनका मोबाइल छीन कर सड़क पर फेंक दिया और गला पकड़ कर उनके साथ बदतमीजी की। कॉलेज प्राचार्य ने इस बारे में एसपी को शिकायत दी है। आरोपी युवक का फोटो व वीडियो भी सौंपा है।
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी ने बताया कि एनएसयूआई की अनधिकृत भीड़ कॉलेज परिसर में आकर अशांति फैला रही थी। कुछ युवक पटाखे चला रहे थे कुछ हुड़दंग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। तेज आवाज में कॉलेज परिसर में डीजे बजाया जा रहा था। जब हमारे स्टाफ ने उनको रोकने का प्रयास किया तो एक छात्र ने उनके साथ गाली गलौज शुरु कर दिया।
प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी ने कहा कि जब मैंने वीडियो बनाना शुरू किया तो एक छात्र ने मेरा मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया। मेरी कमीज को कॉलर से पकड़ कर बदतमीजी की। इससे कमीज के बटन भी टूट गए। विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलर पकड़ने वाले और फोन पटकने वाले छात्र का नाम मोहित पूनिया बताया। प्रदर्शनकारियों ने एक महिला यूट्यूबर के साथ भी बदतमीजी मारपीट की। ब््यूरो