{"_id":"4ca7abdd77d0cd4e4fc78b43d76937fa","slug":"prime-minister-for-a-day-during-the-hisar-averted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने का हिसार दौरा एक दिन के लिए टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने का हिसार दौरा एक दिन के लिए टला
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 04 Oct 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 5 की बजाय 6 अक्तूबर को हिसार आएंगे। वे यहां पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर व्याप्त स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। रैली में तीन स्टेज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
48 एकड़ में चल रहीं तैयारियां
ढाणी श्यामलाल स्थित नई सब्जी मंडी में मोदी की रैली के लिए 48 एकड़ जगह निर्धारित की गई है। रैली के लिए बनाई गई तैयारी समिति में शामिल सतीश सुरलिया धानक, भीमदत्त शर्मा, भंवर सिंह राठौड और सुनील दुग्गल ने बताया कि मोदी की रैली के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
सदस्यों ने बताया कि रैली के दौरान लोगों के बैठने के लिए 27 एकड़ में टेंट लगाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यहां पांच लाख लोगों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
मोदी की स्टेज 9 फुट ऊंची, 30 गुणा 30 फुट चौड़ी
मोदी जिस स्टेज पर खड़े होकर रैली के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे, वह स्टेज जमीन से 9 फुट ऊंची बनाई जा रही है।
स्टेज की चौड़ाई 30 फुट और लंबाई 30 फुट है। मोदी के लिए बनाई जाने वाली मुख्य स्टेज पर सिर्फ 10-12 लोगों के लिए ही कुर्सियां लगेंगी।
दो और स्टेज बनेंगी
मोदी की स्टेज के अलावा दाएं और बाएं ओर दो स्टेज और बनाई जा रही हैं। इसमें एक स्टेज हरियाणा और दूसरी स्टेज प्रत्याशियों व जिला स्तर के पदाधिकारियों के लिए है।
इन दोनों स्टेज का साइज 30 गुणा 60 फुट है। हरियाणा वाली स्टेज पर प्रदेश के पदाधिकारी और प्रदेश के उच्च नेता बैठेंगे। दूसरी स्टेज पर हिसार और दूसरे जिले से बीजेपी के प्रत्याशी और जिले के पदाधिकारी बैठेंगे।
एसपी ने किया मौका मुआयना
प्रधानमंत्री मोदी की रैली में आगमन को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने एसपी विकास धनखड़ के साथ रैली स्थल का मुआयना किया और सुरक्षा प्रबंधों के लिए एसपीजी की टीम ने निर्देश दिए।
इसके पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों की टीम और भाजपा की पांच सदस्यीय टीम की एक गोपनीय बैठक भी हुई, जिसमें रैली के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
लोकसभा की कमी अब होगी पूरी
भाजपा नेताओं की मानें तो लोकसभा चुनावों के दौरान भी मोदी के हिसार आने का कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द हो गया था।
इसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी निराशा थी, लेकिन अब मोदी की रैली को लेकर बीजेपी वर्करों और पार्टी आलाकमान में काफी उत्साह है।
लोगों के लिए लगेंगी टीवी स्क्रीन
रैली में उपस्थित लोगों के लिए मोदी के भाषण को सुनने और देखने के लिए टीवी स्क्रीन भी लगाए जाएंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है।
बीजेपी के आलाधिकारियों की होने वाली मीटिंग में तय होना है कि कहां-कहां और कितनी टीवी स्क्रीन लगाई जाएं।
खराब लाइट और खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत शुरू
रैली के मद्देनजर हवाई अड्डा चौक से नई सब्जी मंडी स्थित रैली स्थल तक के क्षेत्र को चमकाने का कार्य शुरू हो चुका है।
क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट और सड़कों को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिन समस्याओं के लिए मिल गेट क्षेत्र के लोग कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चुके थे, अब उनके पूरे होने के आसार हो गए हैं।