फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Praveen, accused in online sexual harassment and exploitation case, interrogated in CBI office Delhi

ऑनलाइन यौन उत्पीड़न व शोषण प्रकरण में आरोपी प्रवीण से सीबीआई कार्यालय दिल्ली में पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Praveen, accused in online sexual harassment and exploitation case, interrogated in CBI office Delhi
भूना। ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न व शोषण मामले का आरोपी नहला निवासी प्रवीण कुमार वीरवार को सीबीआई कार्यालय नई दिल्ली में नोटिस का जवाब देने पहुंचा। इसके साथ गांव के नंबरदार व परिवार के पांच लोग भी दिल्ली गए।
विज्ञापन

सीबीआई ऑफिस में प्रवीण कुमार से देर शाम तक कई सवालों पर पूछताछ चलती रही। सीबीआई ने प्रारंभिक जांच में नहला निवासी प्रवीण कुमार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 18 नवंबर को जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया था। इससे पहले 16 नवंबर को सीबीआई की टीम ने प्रवीण के घर से एक मोबाइल फोन व सिम कार्ड जब्त किया था। वीरवार को प्रवीण अपने परिजनों के साथ दोपहर करीब एक बजे दिल्ली पहुंचा। गांव के पूर्व सरपंच रमेश कुमार नंबरदार और परिवार के चार सदस्य भी साथ गए हैं। देर शाम तक सीबीआई प्रवीण से पूछताछ कर रही थी। पूर्व सरपंच रमेश नंबरदार के अनुसार वीरवार देर शाम तक प्रवीण सीबीआई कार्यालय के अंदर सवालों का जवाब दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed