फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pramod had finalized the deal through a broker for Rs 12 lakh, Vikas was to get Rs 4 lakh.

Hisar News: दलाल के जरिये प्रमोद ने 12 लाख रुपये में तय किया था सौदा, विकास को मिलने थे 4 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pramod had finalized the deal through a broker for Rs 12 lakh, Vikas was to get Rs 4 lakh.
हांसी। सीईटी ग्रुप डी परीक्षा पास करने के लिए फतेहाबाद के प्रमोद ने एक दलाल के जरिये 12 लाख रुपये में सौदा तय किया था। पेपर पास होने के बाद राशि उसे देनी थी। दलाल ने ही विकास से बातचीत कर चार लाख रुपये देने का लालच देकर परीक्षा देने के लिए तैयार किया था।
विज्ञापन

परीक्षा में दूसरे अन्य के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में पुलिस ने फतेहाबाद के गांव ढाणी सांचला निवासी प्रमोद को गिरफ्तार किया है। प्रमोद को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान प्रमोद ने बताया कि वह सीधे तौर पर विकास को नहीं जानता। फतेहाबाद के समैण निवासी नरेंद्र ने इस बारे में 12 लाख रुपये में सौदा तय किया था। नरेंद्र को 20 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। पुलिस अब बिचौलिए नरेंद्र की तलाश में जुटी है। वहीं फर्जी परीक्षार्थी हिसार के राजली निवासी विकास को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडी कन्या स्कूल में सुबह की शिफ्ट की परीक्षा के दौरान विकास को पकड़ा गया था। विकास प्रमोद के स्थान पर पेपर दे रहा था। विकास सिंचाई विभाग में ग्रुप डी का कर्मचारी है व फिलहाल टोहाना में तैनात है। प्रमोद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रमोद ने बताया कि उसने नरेंद्र से 12 लाख रुपये में सौदा तय किया था। - उदयभान गोदारा, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed