{"_id":"629c8169ef838b598126bb0b","slug":"power-minister-ranjit-singh-chautala-listened-to-problems-of-people-in-open-court-at-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: बिजली मंत्री ने खुले दरबार में हांसी के एक्सईएन और बरवाला के एसडीओ को किया चार्जशीट, लाइनमैन का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: बिजली मंत्री ने खुले दरबार में हांसी के एक्सईएन और बरवाला के एसडीओ को किया चार्जशीट, लाइनमैन का तबादला
Sun, 05 Jun 2022 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 05 Jun 2022 03:41 PM IST
सार
खुले दरबार में हिसार, हांसी, नारनौंद, उकलाना, बरवाला, आदमपुर, नलवा सहित भिवानी जिले के लोगों ने बिजली मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने रविवार को हिसार के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों के कार्य न करने वाले बिजली निगम के अधिकारियों को मंत्री चौटाला ने काफी फटकार लगाई।
विज्ञापन
इस दौरान देपल गांव के किसानों की शिकायत पर हांसी में तैनात एक्सईएन अनीष अरोड़ा और बाडोपट्टी गांव के लोगों की शिकायत पर बरवाला के एसडीओ को चार्जशीट कर दिया। भिवानी जिले के गांव धनाना के लाइनमैन विरेंद्र को तबादला दूसरे गांव में कर दिया गया। साथ ही भिवानी जिले के एसई को आदेश दिए कि अगर इस लाइनमैन के खिलाफ फिर भी शिकायत आती है तो इसे सस्पेंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
खुले दरबार में हिसार, हांसी, नारनौंद, उकलाना, बरवाला, आदमपुर, नलवा सहित भिवानी जिले के लोगों ने बिजली मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखी। बिजली मंत्री ने बिजली निगम के सभी अधिकारियों को आदेश दिए कि लोगों की समस्याओं का हल समय पर हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में रात 12 से 2 बजे तक नहीं लगेगा बिजली कट, जल्द होगा समाधान
बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि एक या दो दिन में खेदड़ थर्मल प्लांट की बंद पड़ी हुई यूनिट शुरू कर दी जाएगी। यूनिट बंद होने और विभिन्न कंपनियों से बिजली न मिलने के कारण प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रात 12 बजे से 2 बजे का कट लगाया जा रहा है।