फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Postal department employee dies in accident

अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, डाक विभाग कर्मी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Postal department employee dies in accident
हिसार। हिसार से पेटवाड़ जा रहे ऑटो को शनिवार शाम पांच बजे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो से घर जा रहे डाक विभाग के कर्मचारी दीपक की मौत हो गई। वहीं हादसे में उसके पिता और दोस्त घायल हो गए। लोगों ने सभी को नागरिक अस्पताल पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दीपक और उसका दोस्त प्रवीण काफी समय से हिसार में ही एक पीजी में रहकर पढ़ाई करते थे। करीब तीन माह पहले ही दीपक डाक विभाग में नौकरी लगा था और उसकी ड्यूटी पंचकूला में थी। शनिवार शाम 5 बजे दीपक अपने दोस्त प्रवीण एवं उसके पिता जयपाल के ऑटो में सवार होकर घर की ओर आ जा रहा था। रास्ते में सिसाय पुल के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौत हो गई, जबकि जयपाल और प्रवीण घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed