{"_id":"5ec8181d8ebc3e9031065dcd","slug":"positive-news-corona-hisar-news-rtk556144653","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लोगों के संपर्क में आया था संक्रमित सिक्योरिटी गार्ड का भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लोगों के संपर्क में आया था संक्रमित सिक्योरिटी गार्ड का भाई
विज्ञापन
गांव बडाला में दिल्ली से लौटै कोरोना पॉजिटिव 56 वर्षीय व्यक्ति के भाई की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे देखते हुए शुक्रवार सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच में जुट गई। वहीं, अनिल गोयत, सज्जन सिंह, देवेन्द्र व विपिन की टीम ने व्यक्ति के संपर्क में आए 16 लोगों की पहचान कर उनकी लिस्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग हिसार जिला नागरिक अस्पताल प्रशासन को भेज दी। 16 में से तीन लोगों के सैंपल पहले ही हो चुके हैं।
बता दें कि 13 मई को दिल्ली से लौटते ही सिक्योरिटी गार्ड अपने भाई के संपर्क में आया था। उसके बाद उसके सैंपल लिए गए तो 16 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। 17 मई को पत्नी व बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और उसके बाद अब उसके भाई की पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गांव को किया जा रहा सैनिटाइज
स्वास्थ्य विभाग की सभी 19 टीमों ने गांव के सभी 947 घरों में पीपीई किट पहनकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं, जिन 94 लोगों के घरों में उनके चल रहे इलाज से संबंधित सभी दवाइयां टीमों ने पीपीई किट पहनकर बांटी गई। गांव को हर रोज सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन व्यक्तियों से आया था संपर्क में
उक्त व्यक्ति ने 14 मई रात 8 बजे तीन व्यक्तियों के साथ बैठकर सामूहिक हुक्का पिया था। उसके बाद शाम को वह शराब लेकर एक दुकान पर बैठकर पी, जहां उसके संपर्क में 11 लोग आए। 15 मई को वह अपनी आंख चेक कराने के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल में गया था। वहां पर उसने डॉक्टर से अपनी आंखें चेक करवाई थी। 16 मई को भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह घर पर ही रहा और 17 मई को उसको परिवार के लोगों के साथ हिसार में क्वारंटीन कर दिया था।
चौथा कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। गांव के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नजर बनाई हुई है।
- डॉ. संजय वर्मा, इंचार्ज पीएचसी बास।