फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   pollution level high

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में हल्की गिरावट

Tue, 05 Nov 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
pollution level high
प्रदूषण से परेशान लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट आई है। सोमवार सुबह 11 बजे सूचकांक 445 पर था, जो शाम छह बजे तक गिरकर 398 पर पहुंच गया। हालांकि अभी भी स्थिति अच्छी नहीं है। उधर, दो दिन बाद फिर से बारिश की संभावना है, जिससे प्रदूषण के स्तर में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार सुबह हल्की धुंध छाई हुई थी। धुंध व धुएं की वजह से लोगों को सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो सके। इसके बाद हवा चलने से मौसम साफ हुआ और सुबह 11 बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए। फिर दिन चढ़ने के साथ-साथ वातावरण से धुएं की चादर हटती गई।
विज्ञापन

जिले में स्कूल रहे बंद
उपायुक्त के आदेशों के तहत सोमवार को जिलेभर के स्कूल बंद रहे। इन्हीं आदेशों के तहत मंगलवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा। बता दें कि जिले की हवा बहुत ज्यादा खराब होने पर उपायुक्त ने जिले के सभी स्कूलों में दो दिन के अवकाश की घोषणा की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ नवंबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार नौ नवंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से छह नवंबर की रात से आठ नवंबर तक गरज व चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार इससे भी प्रदूषण से राहत मिलेगी।
सांस और एलर्जी के रोगियों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ी
नागरिक अस्पताल के फिजिशयन डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण के कारण दिवाली के बाद से सांस व एलर्जी के रोगियों की संख्या में 30 प्रतिशत तक बढ़ी है। इसके अलावा काफी संख्या में आंखों में तकलीफ के मरीज भी इलाज के लिए आ रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इन दिनों लोग खासकर सांस के मरीज कम से कम घर से बाहर निकले। अगर घर से निकलना जरूरी है तो मुंह पर मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें।

प्रदूषण के सांस लेना हुआ मुश्किल
नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची जलेबी चौक निवासी शांति देवी ने बताया कि मुझे 15 साल से दमे की बीमारी है। जब से यह धुआं बढ़ा है, तब से मुझे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस कारण मैं अस्पताल में आई हूं।
वायु गुणवत्ता सूचकांक
0-50-अच्छा
51-100-संतोषजनक
101-200-सामान्य
201-300-खराब
301-400-बहुत खराब
401-500-खतरनाक
वायु गुुणवत्ता सूचकांक की स्थिति
तिथि-वायु गुणवत्ता सूचकांक
25 अक्तूबर-333
26 अक्तूबर-328
27 अक्तूबर-390
28 अक्तूबर-380
29 अक्तूबर-342
30 अक्तूबर-363
31 अक्तूबर-343
01 नवंबर-456
02 नवंबर-499
03 नवंबर-450
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed