फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Politics on the road: Congress-INLD protesting for the construction of Millgate Road, JJP came out to clarify

रोड पर राजनीति : मिलगेट रोड निर्माण को लेकर कांग्रेस-इनेलो दे रही धरना तो सफाई देने उतरी जजपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Politics on the road: Congress-INLD protesting for the construction of Millgate Road, JJP came out to clarify
हिसार। शहर के मिल गेट रोड को लेकर इन दिनों जोर-शोर से राजनीति चल रही है। विपक्षी पार्टियां कांग्रेस व इनेलो इस मामले का भुनाने में लगी हुई है। दोनों पार्टियों की तरफ से रोड निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। विपक्षी पार्टियों की तरफ से इस मुद्दे को लेकर किए जा रहे राजनीतिक ड्रामे के बाद आखिरकार सत्ताधारी जजपा को भी इस मामले में कूदना पड़ा। अब जजपा के पदाधिकारी इस मामले में सफाई दे रहे हैं। उनका दावा है कि इसी सप्ताह रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिलगेट रोड हो चुका हैं मंजूर, विपक्षी दल लोगों को कर रहे गुमराह
जननायक जनता पार्टी के हिसार हलका अध्यक्ष रवि आहूजा ने दावा किया है कि मिल गेट रोड के निर्माण को लेकर अगले दो दिनों में मंजूरी का लेटर भी आ जाएगा और इसी सप्ताह रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बात विपक्षी दलों के संज्ञान में है और अब केवल झूठी वाहवाही लूटने व लोगों को गुमराह करने के लिए धरना व आमरण अनशन जैसे प्रोपगंडे रचे जा रहे हैं। रवि आहूजा ने बताया कि वे इस मुद्दे को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिले थे और उन्हें शहर की समस्याओं से अवगत कराया था।
विज्ञापन

5 मई को मुख्यमंत्री के हिसार आगमन पर किया जाएगा विरोध
रोड निर्माण को लेकर हिसार संघर्ष समिति की ओर से जिंदल पार्क के बाहर शुरू किया गया आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान समाजसेवी अशोक मंगालीवाला व राष्ट्रपति अवार्डी राजरानी मलखान ने कहा कि इस रोड हर रोज लाखों वाहन चालक गुजरते हैं, लेकिन मार्ग खस्ताहाल होने के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जितेंद्र श्योराण ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले 7 साल से विकास के नाम पर यह रोड नहीं बनवा सकी। उन्होंने चेतावनी दी कि 5 मई को मुख्यमंत्री के हिसार आगमन पर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेंद्र सूरा, नरेंद्र नरवाल, प्रदीप भानखड़, बाला पूनिया, गीतू महता, निर्मला यादव, शशि कश्यप, गीता, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष ललिता टाक, कृष्ण सिंगला, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय का होगा घेराव


मिलगेट संघर्ष समिति का मिल गेट मुख्य चौक पर धरना मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। धरना की अध्यक्षता सुरेश शर्मा ने की। समिति के संयोजक सुनील शर्मा ने कहा कि मिल गेट की बदहाल सड़क क्षेत्र की जनता के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। यदि सड़क का जल्द ही निर्माण शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर डॉ. राजेन्द्र सूरा, कांग्रेस नेता भूपेंद्र गंगवा, अश्वनी शर्मा प्रवक्ता कांग्रेस, कृष्ण सिंगला, स्नेहलता निंबल, संतोष जून, पराग शर्मा, सूबे सिंह पहलवान, कामरेड बलराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed