फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, Adampur Constituency and Bhajanlal Family

हरियाणा विस चुनावः 52 साल से भजनलाल परिवार का गढ़ है आदमपुर, 8 बार विधायक रह चुके हैं

Sat, 05 Oct 2019 02:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदमपुर(हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदमपुर(हिसार) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Adampur Constituency and Bhajanlal Family
भजन लाल, कुलदीप बिश्नोई - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक मानी जाने वाली आदमपुर सीट। हरियाणा बनने के बाद पहली बार चुनाव हुए तो हरि सिंह डाबड़ा यहां से विधायक बने थे। इसके बाद 1968 में प्रदेश में दूसरी बार हुए विधानसभा चुनाव में चौधरी भजनलाल ने आदमपुर से बड़ी जीत हासिल की और इसके बाद से आज तक आदमपुर हलका उनके परिवार का राजनीतिक गढ़ रहा है।
विज्ञापन


पूर्व मुुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल स्वयं यहां से आठ बार विधायक बने थे। उन्हें हर बार 57 प्रतिशत से अधिक ही मत मिले। उनके अलावा आदमपुर से उनकी पत्नी जसमा देवी एक बार और उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई दो बार विधायक रह चुके हैं। यहां के लोगों की चुनावों में रुचि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आदमपुर हलके में किसी भी चुनाव में कभी 71 प्रतिशत से कम वोटिंग नहीं हुई।
विज्ञापन


भजनलाल को मिले थे 77.93 प्रतिशत वोट
आदमपुर हलके में 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में चौधरी भजनलाल इतने अधिक मत से जीते थे कि उनके सामने वाले प्रत्याशियों के वोट जोड़कर भी उनके हार के अंतर को आधा भी नहीं किया जा सकता था। भजनलाल को 86993 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी इनेलो के राजेश को 15882 वोट हासिल हुए। भजनलाल को कुल 77.93 प्रतिशत वोट मिले और 71081 मतों के मार्जिन से जीत हासिल की थी। इसके अलावा भजनलाल ने अपने कार्यकाल में आदमपुर से जीतनी बार भी चुनाव लड़ा, उन्हें हमेशा 57 प्रतिशत से 70 प्रतिशत के बीच वोट हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2009 में हजकां बनने के बाद यहां पहली बार कुलदीप बिश्नोई ने चुनाव लड़ा और वोट प्रतिशत 50 से भी कम हो गया था। उन्हें 56757 वोट मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुलवीर सिंह बेनीवाल ने 39508 वोट हासिल किए।
 

आदमपुर में वर्ष-दर-वर्ष यूं पड़े वोट

वर्ष - कुल वोटर - वोट पड़े - वोट प्रतिशत
1967 - 54341 - 40391 - 74.34
1968 - 57223 - 40989 - 71.63
1972 - 61728 - 48879 - 79.18
1977 - 68346 - 49352 - 72.21
1982 - 80950 - 63054 - 77.89
1987 - 98853 - 76282 - 77.17
1991 - 102960 - 74890 - 72.74
1996 - 121945 - 97137 - 79.66
2000 - 122326 - 90497 - 73.98
2005 - - - -
2009 - - 105356 -
2014 - - - -
 

कब कौन बना विधायक (आदमपुर)

1967 हरि सिंह
1968 भजन लाल
1972 भजन लाल
1977 भजन लाल
1982 भजन लाल
1987 जसमा देवी
1991 भजन लाल
1996 भजन लाल
2000 भजन लाल
2005 भजन लाल
2009 कुलदीप बिश्नोई
2014 कुलदीप बिश्नोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed