फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police team attacked to catch gamblers, uniform torn

जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked to catch gamblers, uniform torn
अग्रोहा। कालीरावण गांव स्थित ढाणी में जुआरियों को पकड़ने गई हिसार की सीआईए टीम पर हमला हो गया। पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के बाद वर्दी फाड़ दी गई। मारपीट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन सगे भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना अग्रोहा में पीएसआई संदीप ने बताया कि वह सीआईए स्टाफ मे तैनात है । सीआईए टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग सुरेश कुमार झाझड़िया वासी कालीरावण की ढाणी में जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर ईएसआई धर्मपाल, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह व संदीप प्राइवेट गाड़ी लेकर सुरेश कुमार झाझड़िया के खेत के पास पहुंचे। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे। यहां से सगे भाइयों रमेश कुमार व दिनेश कुमार को पकड़ा गया। इस पर दोनों ने राजेंद्र व संदीप पर हमला बोल दिया। मारपीट क वर्दी फाड़ दी। आरोपियों के समर्थन में सुरेश कुमार, बंटी, सजीव उर्फ संजय भी मौके पर आ गए। पुलिस टीम ने इसकी सूचना इंचार्ज सीआईए स्टाफ व थाना प्रभारी अग्रोहा को घटना बारे सूचित किया। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। कांस्टेबल संदीप व राजेंद्र को इलाज के लिए मेडिकल अग्रोहा मे भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, रमेश कुमार बटीं, सजीव उर्फ संजय के खिलाफ पुलिस पर हमला बोलकर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फाड़ने आदि से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed