फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police Recruitment: 17600 candidates will appear today at 65 centers

पुलिस भर्ती : 65 केंद्रों पर 17600 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: 17600 candidates will appear today at 65 centers
हिसार। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 7 व 8 अगस्त को आयोजित पुलिस कांस्टेबल पद की लिखित परीक्षा में 17600 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। जिले में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों से इस बार एडमिट कार्ड नहीं लिए जाएंगे, बल्कि आधार कार्ड/बायोमीट्रिक प्रणाली के जरिये सत्यापन होगा। पहला चरण सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक का रहेगा। जिसमें परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 9:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। शाम के समय 3 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा चलेगी। इसके लिए परीक्षार्थी बाद दोपहर 1 से 2 बजे तक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में परीक्षा को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों आदि की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट व केंद्र अधीक्षक संबंधित परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, जैमर, वीडियोग्राफी, बायोमीट्रिक की समुचित व्यवस्था का प्रबंध करना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी मास्क उतरवाकर करवानी सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्रा पाटिल को ओवरऑल इंचार्ज लगाया गया है। नगराधीश विजया मलिक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

डीआईजी बलवान सिंह राणा ने कहा कि 58 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। एचएसएससी के सदस्य विजय कुमार ने कहा कि केंद्र में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस अवसर पर एसडीएम जगदीप सिंह, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed