फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police freed 99 animals from two vehicles

दो गाडिय़ों से 99 पशुओं को पुलिस ने कराया मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police freed 99 animals from two vehicles
बास। बास क्षेत्र के हिसार-दिल्ली हाईवे पिपला पूूूल नाके पर दो गाड़ियों में ठूस-ठूसकर भरे भैंसों व कटड़ों को बास पुलिस ने मुक्त करवाया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सोमवार देर रात हांसी पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हांसी की तरफ से एक कैंटर आ रहा है। सूचना के आधार पर बास पुलिस ने पिपला पुल नाके पर हांसी की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने एक कैंटर को रुकवाकर जांच की तो उसमें 12 भैंस व 49 कटड़े ठूस-ठूसकर कर भरे हुए थे। कैंटर में पकड़े गए आरोपी की पहचान फतेहाबाद निवासी संदीप व रतिया निवासी गोरखा के रूप में हुई। वहीं, एक पेट्रोल पंप पर खड़ी दूसरी कैंटर से 20 भैंस व 18 कटड़े ठूस-ठूसकर भरे हुए थे। कैंटर में पकड़े गए आरोपी की पहचान बागपत जिले के केतीपुर निवासी आदिल व बागपत जिले के कुरेशियान मोहल्ला निवासी आदिल के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed