{"_id":"6999447a7f648e02700d1d16","slug":"police-arrested-the-accused-in-the-murder-case-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: हत्या मामले में हिसार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सात माह बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: हत्या मामले में हिसार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सात माह बाद आरोपी गिरफ्तार
Sat, 21 Feb 2026 11:07 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:07 AM IST
सार
हिसार पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सात माह पहले युवक का हाथ-पांव बंधा शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला था।
विज्ञापन
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी को सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथी का मोबाइल फोन चोरी करने के संदेह में एक युवक को मौत के घाट उतारने व उसके हाथ बांधकर लाश को हिसार-सिरसा रेलवे ट्रैक पर फेंकने के सनसनीखेज मामले को हिसार जीआरपी पुलिस ने सात माह बाद ट्रेस आउट किया है।
जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को यूपी के चाकूबाज शातिर बदमाश को पकड़ा है। आरोपी ने जीआरपी टीम की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है।
वह पंजाब से अपने दोस्त के साथ हिसार आया तो रात के समय ट्रेन में उसके साथी का मोबाइल चोरी हो गया था। ट्रेन में उनके पास ही सीट पर सो रहे एक युवक पर संदेह हुआ तो उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद कपड़े से गला घोंटकर मार डाला। बाद में उसके हाथ बांधकर रेलवे ट्रैक पर शव फेंक कर फरार हो गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन