{"_id":"614782e38ebc3e91ed163da8","slug":"police-arrested-one-with-64-grams-of-heroin-hisar-news-hsr612161213","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 64 ग्राम हेरोईन सहित एक को काबू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 64 ग्राम हेरोईन सहित एक को काबू किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 64 ग्राम हेरोइन सहित एक को काबू किया
बरवाला। पुलिस ने शहर की इंदिरा कॉलोनी से एक युवक को 64 ग्राम हेरोइन चिट्टा के साथ काबू किया है। युवक अपने मौसा के यहां आया हुआ था। पुलिस ने गांव भाटोल रागडान निवासी रोबिन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदिरा कालोनी में अपने मौसा के यहां आए युवक के पास नशीला पदार्थ है। वह इसे बेचने की फिराक में है। सूचना को आधार मानकर कार्रवाई करते हुए पुलिस जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। इसी बीच पुलिस कर्मी ने उसे दबोच लिया। युवक की तलाशी में पुलिस को उसके पास सफेद रंग की एक पन्नी में 64 ग्राम हेरोईन चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस युवक को हेरोईन सहित पुलिस स्टेशन ले आई। पुलिस अभी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने यह नशीला पदार्थ कहां से व किससे खरीदा है।