फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   police arrest accused of attempt to murder

महंत चंदनपुरी पर हमले की साजिश का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Apr 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
police arrest accused of attempt to murder
हांसी (हिसार)। महंत चंदनपुरी पर जानलेवा हमला करने के मामले में चौथे आरोपी युवक को पुलिस ने सोमवार देेर शाम को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए ने खरड़ चुंगी निवासी अमन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वारदात के समय अमन ही बाइक चला रहा था। बता दें कि हांसी के समाधा मंदिर के गद्दीनशीन पंचमपुरी व मंदिर में पूर्व में मैनेजर रहे महंत चंदनपुरी के बीच मंदिर की गद्दी को लेकर विवाद चल रहा है। 6 अप्रैल को बरवाला रोड पर मंहत चंदनपुरी पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने समाधा के महंत पंचमपुरी, सोनू उर्फ कमांडो व संदीप को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में चौथे आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अमन को गिरफ्तार किया है जो खरड़ चुंगी इलाके का रहने वाला है। महंत से डील होने के बाद सोनू ने अपने गुर्गे संदीप से वारदात करवाई थी और पांच लाख रुपये में पूरी डील हुई थी, जिसमें से दो लाख रुपये एडवांस दे दिए थे। रिमांड के दौरान संदीप ने बताया कि वह अमन को यह बात कहकर ले गया था कि बरवाला रोड पर कोई काम है। अमन को आईपीसी की विभिन्न धारा के तहत गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ज्यादातर रकम को वे खर्च कर चुके हैं। करीब एक महीने पूर्व महंत पंचमपुरी ने यह पैसा उन्हें दिया था। आरोपी अमन को पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed