फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   plot auction today for dairy project

डेयरी प्रोजेक्ट : नगर निगम में बोली आज, डेयरी संचालक बोले- मांगें मानने पर ही लगाएंगे बोली

Thu, 29 Oct 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
plot auction today for dairy project
नगर निगम कार्यालय की फाइल फोटो - फोटो : Hisar
हिसार। डेयरी प्रोजेक्ट में प्लॉटों के आवेदन के लिए नगर निगम द्वारा वीरवार को कार्यालय परिसर में खुली बोली का आयोजन किया जाएगा। संशय बना हुआ है कि जिन डेयरी संचालकों के लिए निगम प्रशासन खुली बोली का आयोजन कर रहा है, वे बोली लगाएंगे भी या नहीं। दरअसल 25 अक्तूबर को हुई पशु डेयरी एसोसिएशन की बैठक में डेयरी संचालकों ने निर्णय लिया था कि वे बोली प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचेंगे, लेकिन बोली नहीं लगाएंगे। बुधवार को एसोसिएशन के प्रधान ने अमर उजाला को बताया कि यदि निगम प्रशासन मौके पर उनकी मांगें मान लेता है तो ही वे बोली में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने शहर में चल रहीं डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए बगला रोड पर करीब 50 एकड़ में डेयरी को स्थापित करने के लिए प्रोजेक्ट बनाया। इसमें डेयरी संचालकों को प्लॉट खुली बोली के जरिये आवंटित किए जाएंगे, जबकि डेयरी संचालक करनाल की तर्ज पर प्लॉट दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि करनाल में डेयरी संचालकों को बिना बोली और बिना ब्याज के प्लॉट दिए गए हैं। उसी प्रकार उन्हें भी दिए जाने चाहिए। वहां पर प्लॉटों की कीमत भी काफी कम है, जबकि यहां बहुत अधिक कीमत रखी गई है। इसी विरोध के चलते निगम की वीरवार को आयोजित होने वाली खुली बोली पर संकट के बादल मंडराए हुए हैं।
विज्ञापन

ये हैं डेयरी संचालकों की मांगें
- करनाल की तर्ज पर बिना बोली और बिना ब्याज के प्लॉट दिए जाएं।
- जो भूमि आवंटित की जाए, वह बोली की बजाय रिजर्व प्राइस में ड्रा द्वारा दी जाए।
- इस रिजर्व प्राइस को भी घटवाया जाए।
-भूमि ड्रॉ से आवंटित हो, उसकी छह माही किस्त बनाई जाए।
- जब तक पूरा भुगतान नहीं होता तब तक ब्याज न लिया जाए।
430 आवेदक, बोली 410 प्लॉटों की
डेयरी प्रोजेक्ट को लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद 410 प्लॉटों के लिए खुली बोली की जानी है। 430 आवेदकों ने इसके लिए आवेदन किया, लेकिन 20 आवेदक 0 से 5 पशुओं की श्रेणी में आते हैं। इस श्रेणी में पहले प्लॉट नहीं रखे गए थे, क्योंकि यह श्रेणी शामिल ही नहीं की गई थी, लेकिन बाद में इसे शामिल कर लिया गया। इसके प्लॉटों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू की हैं, जिनकी बोली बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर प्रोजेक्ट के साथ चिलिंग प्लांट भी बनेगा
एक्सईएन एचके शर्मा ने बताया कि 29 अक्तूबर 2020 को सुबह 11 बजे नगर निगम परिसर में डेयरी के प्लॉटों को लेकर खुली बोली होगी। 50 एकड़ भूमि में नगर निगम प्रशासन द्वारा भविष्य के अनुरूप पशुपालकों के लिए सुविधाओं का निर्धारण किया गया है। गोबर गैस प्लांट से लेकर पशु हॉस्टल तक का निर्माण किया जाएगा। सोलर प्रोजेक्ट के साथ चिलिंग प्लांट व मिल्किंग प्लांट भी बनाया जाएगा।
ये मिलेंगी सुविधाएं
- पार्किंग
- पशुओं के लिए तालाब
- पशुओं के लिए चारामंडी
- गोबर गैस प्लांट
- कम्यूनिटी सेंटर
- कैटल हॉस्टल
- चिलिंग प्लांट
- ऑटोमैटिक मिल्किंग प्लांट
- मिल्क कलेक्शन सेंटर
- शॉपिंग सेंटर
- कैफेटेरिया
- वैटरनेरी अस्पताल
- सीनर ट्रीटमेंट प्लांट
इस प्रकार है पशुओं के अनुरूप आवेदनों व प्लॉटों का आंकड़ा
पशु संख्या आवेदनकर्ता प्लॉटों की संख्या
0 से 5 20 नहीं
6 से 15 264 260
16 से 25 85 93
26 से 50 48 50
50 से अधिक 13 07
हम मांगों पर अडिग
हम बोली कार्यक्रम में जरूर जाएंगे। अगर मौके पर हमारी मांगें मान ली जाती हैं तो हम बोली में भाग भी ले सकते हैं, नहीं तो हम अपनी मांगों पर अडिग रहेंगे।

नंद प्रकाश पाहवा, प्रधान, पशु डेयरी एसोसिएशन।
आज होगी खुली बोली
डेयरी प्रोजेक्ट लगभग फाइनल हो चुका है। 29 अक्तूबर को खुली बोली करवाई जाएगी। मिल्क प्लांट से जेकर गोबर गैस प्लाट जैसी सुविधाएं डेयरी मालिकों को दी जाएंगी। पशुपालकों को बेहतर भविष्य यह प्रोजेक्ट देगा और शहर की सड़कों से गायों की समस्या भी खत्म होगी।
-अशोक गर्ग, आयुक्त, नगर निगम, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed