फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ploice arrest two cheater in exam

एक को ब्लूटूथ के साथ तो दूसरे को अन्य के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा

Mon, 11 Jan 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ploice arrest two cheater in exam
मॉडल टाउन स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर उस कार में पड़ा वॉकीटॉकी, बेल्ट व शॉल, जिस कार में सवार युवक - फोटो : Hisar
हिसार। प्रदेश में दो दिन चली ग्राम सचिव की परीक्षा के दूसरे दिन भी जिला पुलिस ने दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की गई। उधर, शनिवार को नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थी को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। वहीं इसी मामले में पुलिस ने इसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को मॉडल टाउन स्थित सरकारी स्कूल में ग्राम सचिव की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र से कुछ दूरी पर खड़ी रिट्ज कार को पुलिस हटवाने गई तो कार सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस से हाथापाई भी की। इस हाथापाई में एसआई अनिल के होंठ पर चोट लगी। पुलिस ने मौके पर दोनों को दबोचकर पूछताछ की तो परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे उनके साथी घोड़ाफार्म रोड स्थित विवेक विहार कॉलोनी निवासी विष्णु को भी ब्लूटूथ डिवाइस सहित गिरफ्तार कर लिया। तीनों को पकड़कर पुलिस सीआईए कार्यालय ले गई, जहां तीनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने मौके पर उनकी कार की तलाशी ली तो उसमें से एक लैपटॉप, दो वॉकीटॉकी, चार्जर, माउस, बेल्ट व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने कार व सामान को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस पूछताछ में कार सवार दोनों युवकों ने अपना नाम बरवाला के राजली निवासी दीपक और हांसी के मेहंदा निवासी दीपक बताया।
विज्ञापन

फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा
वहीं एचएयू को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस दौरान वहां ड्यूटी दे रहे पर्यवेक्षक सुनील ने हिंदवान निवासी राकेश के स्थान पर उसी के गांव निवासी अमित को परीक्षा देते हुए पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। इन दोनों से भी पुलिस अभी पूछताछ में लगी है। इस दौरान अमित के पास से भी ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहबलपुर की आईटीआई में र्क्लक लगा हुआ है आरोपी प्रवीण
शनिवार को तोशाम रोड स्थित सेंट कबीर स्कूल में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा देते हिसार के गांव किरोड़ी निवासी प्रवीण को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी प्रवीण बीए पास है और हिसार के बहबलपुर गांव में स्थित आईटीआई में क्लर्क लगा हुआ है। उधर, पुलिस ने प्रवीण की मदद कर रहे उसके साथी मतलौडा निवासी जगबीर पूनिया और टोकस निवासी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

हो सकती है लंबी लिस्ट
प्रवीण की गिरफ्तारी के बाद मामले में तफ्तीश करते हुए पुलिस रविवार को अंबाला से सोनीपत के जुआं निवासी आशीष और सोनीपत के बुटाना निवासी रविंद्र अंकित को हिरासत में लेकर हिसार पहुंची। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी से पूछताछ जारी है। इस मामले में इनके साथ अन्य के शामिल होने का भी अंदेशा है। पुलिस का कहना है कि परीक्षा केंद्रों में पुख्ता जांच के दावे होते हुए भी डिवाइस अंदर तक कैसे पहुंची, इस बारे में भी जांच की जा रही है। ऐसे में अंदेशा लगाया जा सकता है कि इस काम के पीछे एक-दो नहीं बल्कि कई और लोग शामिल हैं।

मॉडल टाउन स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर उस कार में पड़ा माउस व अन्य सामान, जिस कार में सवार युवकों न

मॉडल टाउन स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर उस कार में पड़ा माउस व अन्य सामान, जिस कार में सवार युवकों न- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed