फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Players took out protest procession under the leadership of boxer Vijender Singh

बॉक्सर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने निकाला विरोध जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Players took out protest procession under the leadership of boxer Vijender Singh
लघु सचिवालय के बाहर खिलाड़ियों को संबोधित करतीं सुनैना चौटाला, साथ हैं ​बॉक्सर विजेंद्र सिंह। स? - फोटो : Hisar
हिसार। प्रदेश सरकार की ओर से ग्रुप-ए, बी, सी की भर्तियों में खिलाड़ियों का 3 प्रतिशत कोटा समाप्त करने के विरोध में शुक्रवार को ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर विजेंद्र के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ी नारेबाजी करते हुए एचएयू गेट नंबर-4 से लघु सचिवालय पहुंचे। संयुक्त खेल मोर्चा की ओर से सीएम के नाम प्रेषित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। इस दौरान एशियन मेडलिस्ट खिलाड़ी अनमोल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण कुमार, भिवानी से बिजेंद्र के कोच जगदीश सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे। वहीं, आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद, इनेलो महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष सुनैना चौटाला ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि खेल कोटा खत्म करने पर सभी खेल प्रेमियों में निराशा है। हमारी ओर से खिलाड़ियों की आवाज उठाने के लिए भिवानी से शुरुआत की गई थी। अब हिसार के खिलाड़ियों के साथ यहां पहुंचे हैं। अगला कार्यक्रम सोनीपत में होगा। कांग्रेस सरकार में खेल कोटा शुरू किया था। इसके तहत काफी खिलाड़ियों ने नौकरी भी हासिल की। उनमें हरियाणा सरकार में वर्तमान में खेल मंत्री संदीप सिंह भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि खेल कोटा बहाल किया जाए और इसे बढ़ाकर छह प्रतिशत तक करे, ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि यदि खेल कोटा बहाल नहीं किया गया तो खिलाड़ियों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम से समय मांगा गया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का टूट रहा आत्मविश्वास
बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि खेल कोटा खत्म करने पर खिलाड़ियों का आत्मविश्वास टूट रहा सरकार खिलाड़ियों के भविष्य से खेल रही हैं। कोच जगदीश ने कहा कि खेल कोटा खत्म से पूरे खेल जगत का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं की लड़ाई है। यदि खेल कोटा को बहाल नहीं किया गया तो खिलाड़ियों में नशे की लत बढ़ने की संभावना है। इस अवसर पर संयुक्त खेल मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, विक्की खुंडिया, सोनू कुमार, प्रवीण कुमार, सुभाष प्रणामी, राधेश्याम, जिला सचिव अनु सूरा, अनिल मान, कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज टाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़ : सुनैना
इनेलो की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। गठबंधन सरकार खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ने और उनके भविष्य के खिलवाड़ करने का काम कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, ललिता टाक, सतपाल काजला, यशपाल बेरवाल, रघुविंद्र खोखा, मांगेराम, जितेंद्र श्योराण, राजेश भाकर , जिला प्रवक्ता रमेश चुघ मौजूद रहे।

खिलाड़ियों के साथ गंदा खेल खेलना बंद करे सरकार
आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद मुगदर लेकर खेल खिलाड़ियों का समर्थन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के साथ गंदा खेल खेलना बंद करे। हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने खेल कोटा खत्म करवाकर सबसे निंदनीय काम किया है। हैरानी की बात तो यह है कि इस निर्णय का उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पता तक नही चला। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस मामले में सीएम से मुख्यमंत्री से बातचीत करके खिलाड़ियों का कोटा बहाल करवाएं। इस मौके पर पीयूष बूरा, हरपाल क्रांति, राजीव सरदाना, जयराम महला मौजूद रहे।

हिसार खिलाड़ियों का आरक्षण खत्म किए जाने के विरोध में बॉक्सर विजेंद्र के नेतृत्व में एचएयू गेट न?

हिसार खिलाड़ियों का आरक्षण खत्म किए जाने के विरोध में बॉक्सर विजेंद्र के नेतृत्व में एचएयू गेट न?- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed