{"_id":"692df34304d271210a0eabd3","slug":"players-from-hisar-won-medals-in-the-sub-junior-state-kho-kho-championship-hisar-news-c-21-hsr1005-761282-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सब जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सब जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों ने जीते पदक
Tue, 02 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सब-जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल कर भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़-अलीपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता भिवानी के भौर छिप्पर में आयोजित हुई, जिसमें स्कूल की छात्राएं रिया, अन्वी, जीता और छात्र जतिन ने उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों के स्कूल लौटने पर कोच कुलदीप एवं राममेहर के साथ उनका स्वागत विद्यालय प्रिंसिपल सुभाष भानखोड़ और वरिष्ठ अध्यापक गज्जे सिंह ने किया। प्रिंसिपल भानखोड़ ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और कोचों की प्रशिक्षण क्षमता ने टीम को यह उपलब्धि दिलाई है। भारत स्कूल के छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और जिला व राज्य स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं।