फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Plasma donation

अब अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ही मिल सकेगा प्लाज्मा

Tue, 04 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Plasma donation
कोरोना मरीजों के लिए राहत की बात यह है कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को प्लाज्मा मशीन मिलने की अनुमति मिल गई है। जल्द ही अस्पताल में प्लाज्मा मशीन आने वाली है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कोरोना के गंभीर मरीजों को प्लाज्मा की सुविधा मिल सकेगी। कई बार जरूरत पड़ने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन आपातकालीन स्थिति में रोहतक पीजीआई से प्लाज्मा मंगवाता है।
विज्ञापन

प्लाज्मा मशीन के लिए बजट भी पास हो गया है। सरकार ने भी मेडिकल कॉलेज को मशीन देने की अनुमति दे दी है। पंचकूला हेड क्वार्टर की ओर से यह निर्देश जारी हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार कोरोना के गंभीर हालत के मरीजों को प्लाज्मा दिया जाता है, ताकि वे जल्दी रिकवर कर सकें। महामारी के शुरू में मरीजों को प्लाज्मा देने पर ठीक होने में काफी असर देखने को मिला था। मगर इसके बाद कोरोना के मद्देनजर बहुत कम मरीजों को प्लाज्मा दिया जा रहा है। गाइडलाइन के अनुसार कोरोना के दौर में हर कोई व्यक्ति प्लाज्मा डोनेट नहीं कर सकता, क्योंकि प्लाज्मा की कमी के चलते जल्द संक्रमित होने की आशंका रहती है। इसके लिए पहले एंटीबॉडी सहित अन्य टेस्ट किए जाते हैं। फिर इसी के आधार पर डोनेट कर सकता है।
विज्ञापन

व्यवस्था तैयार, पिछले साल की थी मांग : मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से पिछले साल कोरोना के चलते यह प्लाज्मा मशीन मांग की गई थी। उस दौरान बजट एवं अनुमति नहीं मिल पाई थी। अस्पताल में प्लाज्मा मशीन रखने के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डियोलॉजी मशीन भी नहीं आई : मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की तरफ से मरीजों के दिल की जांच के लिए कार्डियोलॉजी मशीन की भी मांग की गई है। यह मांग पिछले साल से की जा रही है। कई बार कोरोना मरीजों का अचानक कार्डियक अरेस्ट होता है। इसलिए ऐसे मरीजों की दिल की जांच के लिए कार्डियोलॉजी मशीन का होना आवश्यक है। मगर यह मशीन अभी तक नहीं आई है।

मशीन जल्द आने के आसार : सरकार ने अब प्लाज्मा मशीन देने की अनुमति दी है। इसके लिए बजट के पास हो गया है। जल्द ही मशीन आने के आसार हैं। इसके बाद ही मशीन की सुविधा शुरू होगी। - डॉ. गीतिका दुग्गल, डायरेक्टर, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed