{"_id":"62a0de0e47039670de2d7381","slug":"pistol-shooting-player-was-raped-by-drinking-intoxicants-hisar-news-hsr6337930138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल शूटिंग खिलाड़ी को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल शूटिंग खिलाड़ी को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पिस्टल शूटिंग खिलाड़ी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला उसके सहयोगी खिलाड़ी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर हजारों रुपये ऐंठ लिए।
पीड़िता ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नवदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता का कहना है कि वह शहर के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ती है और एक पिस्टल शूटिंग खिलाड़ी है। यहां की एक एकेडमी में पिस्टल शूटिंग का प्रशिक्षण ले रही है। वहीं आरोपी भी आता है। इसी दौरान उससे जान पहचान हुई। नवदीप एक दिन में जिंदल चौक के पास एक होटल में ले गया और मुझे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
शादी का झांसा देकर सहकर्मी ने किया दुष्कर्म, दो बार हुई गर्भवती
पुलिस ने जींद जिले के संदीप पर दर्ज किया केस
हिसार। जिले के एक गांव की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने जींद के संदीप पर शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपी ने गर्भपात करा दिया। अब इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2019 में मेरी मुलाकात संदीप के साथ हुई। हम दोनों एक जगह काम करते थे। संदीप ने एक दिन कहा था कि मैं तुझे पसंद करता हूं। मेरा पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। तलाक होने पर मैं तुम से शादी करना चाहता हूं। इस पर मैंने हामी भर दी और उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान मैं दो बार गर्भवती हुई तो उसने गोली खिलाकर गर्भपात करवा दिया। इस बीच उसने 50 हजार रुपये भी ले लिए। 8 मई को उसने फोन कर कहा कि मैं घरवालों से ऊपर होकर तुझ से शादी नहीं कर सकता और हमारे दोनों के बारे में किसी को कुछ बताया तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। जांच अधिकारी एएसआई ऊषा रानी का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद